भभुआ/कैमूर। कैमूर में शर्मसार करने वाला घटना सामने आयी है. जहां एक कलयुगी निर्दयी मां ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद सड़क के किनारे छोड़ कर फरार हो गयी.नवजात को भगवान भरोसे छोड़ दिया. वहां से गुजरने वाले लोगों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो हर किसी राहगीर का दिल पसीज गया.यह घटना जंगल में आग की तरफ फैली खबर आस पास पड़ोस के गांव से काफी संख्या में महिला पुरुष वहां पहुंच गए.मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना चांद थाना को दी.सुचना पर पहुंची चांद पुलिस ने नवजात लावारिस शिशु को चांद अस्पताल लाया वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया बच्चा स्वस्थ और सकुशल था.
इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन विभाग को दी मौके पर पहुंचकर चाइल्ड हेल्पलाइन के टीम ने उस नवजात लावारिस बच्चे को अपने कब्जे में लिया.घटना मंगलवार को चांद थाना अंतर्गत ग्राम सलौजा की बताई जाती है. दरअसल कैमूर जिले के चांद थाना अंतर्गत कुड्डी पंचायत के सलौजा गांव के समीप सड़क के किनारे एक लावारिस नवजात शिशु कपड़ा में लपेटा हुआ पाया गया.यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गया.सड़क किनारे से गुजर रहे जब किसी की नजर उस कपड़े पर पड़ी तो उसने देखा कि उस कपड़े में एक नवजात शिशु को लपेटा गया है.
जब वह नजदीक जाकर देखा तो उसमें लपेटा हुआ बच्चा रो रहा था और हाथ-पांव पीट रहा था. घटना की जानकारी होने पर मौके पर काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया बच्चा स्वस्थ था इसकी सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन विभाग को दी गई सूचना पाकर चाइल्डलाइन की टीम मौके पर पहुंच गई लावारिस नवजात शिशु को कब्जे में ले लिया.

