भगवानपुर कैमूर। मंगलवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुंडेश्वरी रामगढ़ पथ पर रिश्तेदारी से घर जा रही महिला को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला घायल हो गयी। घायल महिला अधौरा थाना क्षेत्र के बिनोवा नगर गांव के 45 वर्षीय शिल्पी देवी रामदुलार राम की पत्नी बतायी जाती है। जो रामगढ़ में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। जो अपने गांव विनोबानगर जा रही थी। इसी बीच रामगढ़ मुंडेश्वरी पथ पर ट्रैक्टर ने महिला को धक्का मार दिया।
जिसमें महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल महिला को भगवानपुर सीएचसी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। भगवानपुर पुलिस ने महिला को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर स्वराज को जब्त कर थाना लाया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि महिला को धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है।
महिला को धक्का मारने वाला ट्रैक्टर किसका है।वह किस गांव का है।यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर हो या कोई भी चार पहिया वाहन या दो पहिया वाहन इतने तेज रफ्तार गति से चल रहे हैं कि प्रतिदिन दुर्घटना हो रहा है। तेज गति से वाहन चलने वाले लोगों पर अभी तक पुलिस अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है।

