भभुआ/कैमूर। पिकअप और बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गयी। वही पत्नी और बच्चा बुरी तरह से घायल हो गए। घटना हाटा महदाइच सड़क पर लोहदन गांव के सामने शहीद बाबा के पास की है।मृतक चैनपुर प्रखंड के सिकन्दरपुुुर गांव के 45 वर्षीय अब्दुल नेसार खान बताया जाता है।
जो बाइक से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी दौरान हाटा महदाईच सड़क पर शहीद बाबा के पास महदाइच की ओर से तेेेज रफ्तार आ रही पिकअप से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही बाइक पर सवार पत्नी और बच्चे बुरी तरह से घायल हो गये।
घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर चांद थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वही घायल पत्नी और बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। जहां घटना के बाद पिकअप चालक वहां से फरार हो गया।

