![]() |
| छात्रों से जानकारी प्राप्त करते डीएम व एसपी |
दुर्गावती मुबारक अली। कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है. जिसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत मजदूर सहित इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र फंस है. इसी क्रम मे लॉक डाउन के बीच सोमवार को राजस्थान के कोटा एवं एमपी के भोपाल से अपने निजी वाहन से चलकर इंजीनियरिंग के दर्जनों की संख्या में छात्र यूपी बिहार बॉर्डर पर पहुंचे. जहां पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व पुलिस के जवानों ने छात्रों को बॉर्डर पर रोक लिया तथा सभी छात्रों का मेडिकल टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग कराया गया. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद वहां पहुंच कर जायजा लिया।अधिकारियों ने उन छात्रों से पूरी जानकारी प्राप्त की। उसके बाद जिलाधिकारी और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. वरीय अधिकारी के निर्देश पर सभी इंजीनियर छात्रों को अपने अपने गृह जनपद में भेज दिया गया.इस दौरान वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार अमर,एसडीएम शिव कुमार राउत, डीएसपी रघुनाथ सिंह, डीसीएलआर ऐनुअल हक, थाना अध्यक्ष संजय कुमार,सहित कई अन्य अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे.

