दुर्गावती/कैमूर। दिल्ली महाराष्ट्र सहित अन्य प्रान्तों से शनिवार की रात्रि दर्जनों की संख्या मे प्रवासी मजदूर युपी के रास्ते पैदल एवं वाहनों से बिहार सीमा मे पहुंचे.जहां बॉर्डर पर तैनात जवानों ने रोक लिया. सभी प्रवासी मजदूरों को क्षेत्र के आरबीएस पब्लिक स्कूल कुल्हड़िया आइसोलेशन केंद्र में रखा गया.लेकिन रात्री मे आइसोलेशन सेंटर में नाश्ता भोजन की व्यवस्था नही रहने से मजदूरों ने प्रशासन का जमकर विरोध जताया.सूचना पाकर एसडीएम शिव कुमार राउत,डीएसपी रघुनाथ सिंह, बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून तथा सीओ अरविंद कुमार आइसोलेशन सेंटर पहुंच गए.
आइसोलेशन सेंटर में रखे गए. जहां मजदूरों ने पदाधिकारियों को बताया कि यहां रात्रि 10 बजे के करीब हम लोगों को रखा गया है. रात्रि में हम लोगो को भोजन नाश्ता तक नही दिया गया और रविवार की सुबह तक भोजन नास्ता का ब्यवस्था नही किया गया है. न ही मेडिकल टीम द्वारा अभी तक हम लोगों की स्क्रीनिंग की गई है.
मजदूरों की बात सुनकर एसडीएम शिव कुमार राउत ने सीओ अरविंद कुमार को मजदूरों को टाईम से नाश्ता भोजन कराने का निर्देश दिया .उसके बाद सीओ द्वारा दोपहर मे मजदूरों को भोजन कराया गया.इस संबंध में सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि देर रात्रि में मजदूर यूपी बिहार बॉर्डर पर पहुंचे थे. उन्हें आइसोलेशन सेंटर में लाया गया.
देर रात हो जाने के कारण रात्री मे भोजन की व्यवस्था करना संभव नहीं हो पाया. सुबह में नाश्ता कराने के बाद सभी मजदूरों को दोपहर मे भोजन कराया गया है.
क्वारन्टीन सेंटर में रखे गए मजदूरों को रात्रि में नहीं मिला भोजन, किया हंगामा
रविवार, अप्रैल 12, 2020

