रामपुर में किसान के पुआल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की हुई क्षति,दमकल ने आग पर पाया काबू

रामपुर/कैमूर|रविवार की दोपहर रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहन्दी गांव में शॉट सर्किट से खलिहान में रखे गये पुआल में आग लग गई। इस घटना में किसान के हजारों रुपये पुआल जलकर राख हो गए। सूचना पर करमचट व बेलांव थाना की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी अनुसार, ग्रामीणों द्वारा बताया की खलिहान में रखे गए पुआल के ऊपर से 440 वोल्ट के नँगा तार गुजर रहा है। जिसमें हवा के तेज झोंके के बीच अचानक चिंगारी निकली और पुआल में आग लग गया। जब किसी व्यक्ति ने देखा तो हल्ला किया।
 जिसके बाद लोग आग को बुझाने के लिए जैसे तैसे दौड़ पड़े। वही किसी के द्वारा स्थानीय थाना सहित सीओ को फोन कर सूचना दिया। सूचना मिलते ही दो-दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँच गयी और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। बताया जाता है कि समय रहते आग पर काबू नहीं होता तो बगल के खेतों में लगे गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट में ले लेता। इससे किसानों को किसानों को काफी क्षति होता। हालांकि यह नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया इस अगलगी में उक्त गांव के बिरेन्द्र दुबे व रविन्द्र दुबे के पांच एकड़ का लगभग 10 हजार रुपए के पुआल जलकर राख हो गया।
इस संबंध में करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद से संपर्क करने पर बताया कि ग्रामीणों द्वारा अगलगी की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी को भेज कर आग पर काबू पा लिया गया।   
वही इस संबंध में सीओ भरत भूषण सिंह से संपर्क करने पर बताया कि ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना मेरे मोबाइल पर दिया गया था। जिसके बाद तुरंत बेलांव व करमचट थाना के दमकल की गाड़ी को भेजवाया गया और दोनो गाड़ी पहुँच आग पर काबू पा लिया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top