महादलित बस्ती के 200 लोगों के बीच तोड़ी पैक्स अध्यक्ष ने बांटे खाद्य सामग्री के पैकेट,कहा कोई नहीं रहेगा भूखा

भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। कोरोना को किये गए लॉक डाउन में हर कोई जिसे जितना सामर्थ्य है वह गरीब असहायों के बीच मदद करने में लगा हुआ है। ऐसे में भगवानपुर प्रखंड के तोड़ी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बृजमोहन सिंह व प्रतिनिधि अंशु सिंह गरीब असहायों के मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। शनिवार को तोड़ी पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि अंशु सिंह ने पंचायत के कृष्णापुर देवसरना गांव के महादलित पहुँचे।
जहां दो सौ गरीब महादलित बस्ती के लोगों के खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण कराया। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का खास ख्याल रखा गया। इस दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी रामाश्रय राम ,सीओ विनोद कुमार सिंह ,बीसीओ शैलेंद्र शर्मा भी रहे। पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा इन पदाधिकारियों के हाथों भी राशन का वितरण कराया। राशन को पाकर महादलित बस्ती के लोग काफी खुश हुए और पैक्स अध्यक्ष को धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
प्रतिनिधि अंशु सिंह ने बताया कि खाद्य सामग्री के पैकेट में 5 किलो चावल, 1किलो दाल,200 ग्राम सरसों का तेल, एक साबुन,1नमक का पैकेट, आलू आदि है। उन्होंने बताया कि पंचायत के कोई भी व्यक्ति कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को लेकर किये गए लॉक  डाउन  के कारण भूखे नहीं रहे। इसलिए गरीब जरूरतमंद महादलित बस्ती के लोगों खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है। अगर आगे भी जरूरत होगा गरीब असहायों को मदद किया जाएगा। उन्हें भूखा नहीं सोने दिया जाएगा।मौके पर रामपुर  बीसीओ जयवर्धन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top