दुर्गावती (कैमूर)।आग लगने से एक गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया.झोपड़ी में लगी आग से घरेलू सामान सहित अनाज जल गए. गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. पीड़ित परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पड़ गया.मामला दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के ग्राम धरहरा शनिवार की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी भरन मुसहर पिता स्वर्गीय रामविलास मुसहर के घर में शनिवार की अहले सुबह अचानक आग लग गया.आग लगते ही चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए.काफी मशक्कत के बाद लोगों के द्वारा आग पर काबू पाया गया. लेकिन आग बुझते बुझते घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसमें रखा हुआ अनाज, खाने पीने सामान, बिस्तर,कपड़े,खाद सहित कागजात भी जल गए. हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया लेकिन गरीब के घर को नहीं बचा पाए सब कुछ जल गया. सारा सामान जल जाने के कारण पीड़ित परिवार के सामने खाने-पीने एवं रहने की भारी समस्या खड़ी हो गई है.भरन मुसहर के कोई पक्का मकान नहीं है.झोपड़ी में ही रहते थे घर में आग लगने से अब पीड़ित परिवार की रात भी खुले आसमान के नीचे ही गुजरेगी.
आग लगने से जलकर राख हुआ गरीब का आशियाना,खाने पीने सहित हजारों रुपये सामान खाक
शनिवार, अप्रैल 11, 2020
Tags

