कैमूर डीएम को आपदा राहत कोष में धड़हर पैक्स अध्यक्ष रुपनारायण साव ने दिया 62 हजार का चेक

दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए लोगों के कल्याण हेतु स्वयंसेवी संगठनों के साथ साथ जनप्रतिनिधि,व ब्यवसाई भी मदद को हाथ आगे बढाने लगे है.और वे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में धन जमा कराने लगे हैं.लॉकडाउन के बीच देश मे गरीबों व मजदूरों की  दिक्कतें बढ गयी है. जिसे देखते हुए शनिवार को धड़हर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रूप नारायण साव के तरफ से 51 हजार रूपए का चेक जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी  के हाथों रोगी कल्याण सदर अस्पताल भभुआ के नाम का सौंपा गया.

यह भी पढ़े : Exclusive: कैमूर एवं रोहतास की सीमा को दो जगहों पर लॉक डाउन में किया गया सील, आवागमन पूरी तरह से बंद

साथ ही फायर प्राइस डीलर एसोसिएशन दुर्गावती के नाम से उनके द्वारा 11,000 का चेक डिएम को सौंपा गया. बताते चले कि कोरोना वायरस  के संक्रमण से बचाव हेतु देश में 24 मार्च की रात्रि 12 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में 21 दिनों की लिए किए गए लाक डाउन के बाद देश के गरीबों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है.

जिसे देखते हुए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता तथा बिजनेसमैन  व्यवसायी ,जनप्रतिनिधि गरीबों दुखियों की मदद करने को आगे आने लगे हैं. कोई अपने सामर्थ्य के अनुसार खाद्य सामग्री मास्क एवं अन्य सामानों की वितरण कर रहा है तो कोई सरकार के आपदा राहत कोष में चेक देकर अपने तरफ से मदद कर रहा है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top