#सोन उच्चस्तरीय नहर के दुर्गावती नदी पुल को पुलिस ने कैमूर रोहतास की सीमा को सील किया
#सबार गांव के दुर्गावती नदी के रास्ते को मुखिया प्रतिनिधि ने कराया सील
भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)।कोरोना को लेकर 21 दिनों का लॉक डाउन है। जो 14 अप्रैल तक चलेगा। लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। पुलिस लगातार गश्ती करते हुए लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रही है।वही लोग भी इस लॉक डाउन में घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इस लॉक डाउन में भी किसी न किसी प्रकार का बहाना बनाकर बाहर निकल जा रहे हैं। कुछ लोग बाइक से सड़कों पर घूमते हुए नजर आते हैं तो कोई साइकिल से इधर उधर जाते हुए नजर आते हैं।
इसीलिए कैमूर जिले में कैमूर व रोहतास की सीमा को दो जगहों पर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दरअसल कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड में करमचट थाने की पुलिस द्वारा दुर्गावती नदी पुल पर कैमूर एवं रोहतास की सीमा को सील कर दिया गया है तो दूसरी जगह सबार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा लॉक डाउन में सबार गांव के किनारे दुर्गावती नदी में बने रास्ते को सील करा दिया गया है। ताकि कोई कैमूर से रोहतास की सीमा में नहीं जाए और न ही रोहतास से कैमूर की सीमा में ही आये।
करमचट पुलिस द्वारा कैमूर रोहतास की सीमा दुर्गावती नदी पुल पर शुक्रवार की शाम एक बड़े से वृक्ष को गिरा कर सील कर दिया गया है। ताकि कोई भी वाहन या बाइक सवार इस रास्ते से कैमूर से रोहतास की तरफ जाए और न आये। पुलिस की ड्यूटी भी यहां लगाई जा रही है। हालांकि कैमूर सीमा से रोहतास की सीमा में बाइक से लोग नहीं आ जा पा रहे है। लेकिन साइकिल से जरूर आते जाते हुए देखें गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की शाम से कैमूर रोहतास की सीमा दुर्गावती नदी पुल को सील कर दिया गया है। ताकि कोई भी वाहन या बाइक सवार नहीं आ जा सकें। यह भी बताया कि अमाव गांव के दुर्गावती नदी पुल को सील कराया जायेगा। ताकि लॉक डाउन में उस रास्ते से भी कैमूर से रोहतास या रोहतास से कैमूर में कोई भी नहीं आये। जब तक लॉक डाउन रहेगा तब दोनो जिलों को जोड़ने वाला सीमा सील रहेगा और बंद रहेगा।
वही सबार गांव के दुर्गावती नदी में बनाये रास्ते को कैमूर रोहतास की सीमा को भी बड़ा सा दो वृक्ष व टहनियों को गिरा कर सील कर दिया गया है। दुर्गावती नदी सीमा को सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा द्वारा बंद कराया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि लॉक डाउन होने के बावजूद भी लोग घरों से बाहर निकल कर बाइक से दुर्गावती नदी के रास्ते से रोहतास की तरफ आ जा रहे है।
इसलिए यह निर्णय लिया गया कि लॉक डाउन खत्म होने तक इस दुर्गावती नदी के रास्ते कैमूर रोहतास की सीमा को ही सील कर दिया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति बाइक सवार कैमूर से रोहतास में नहीं जाए और न ही उधर से ही आये। उन्होंने सभी लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की है कि लोग कोरोना वायरस से बचाव को लगाए गए लॉक डाउन का हर हाल पालन करें तभी आप और हम कोरोना से सुरक्षित रहेंगे और आपके परिवार सुरक्षित रहेंगे। सरकार के गाइडलाइन का पालन करें और घरों में रहे।