लॉक डाउन में पुलिस ने एक को देशी दोनाली बंदूक के साथ तो दूसरे को 250 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार

भभुआ/कैमूर।कोरोना को लेकर लगाए गए लॉक डाउन में पुलिस लगातार गस्ती कर रही है ताकि लोग सड़कों पर बेवजह बाहर नहीं घूमे और घरों में रह कर लॉक डाउन का पालन करें। लेकिन इसके बावजूद भी सड़कों पर घूमने के लिए निकल जा रहे है। गस्ती के दौरान अधौरा थाने के लोहरा गांव में एक देशी दोनाली बंदूक छूपाकर ले जाते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस द्वारा नुआँव थाना के कारीराम गाँव में  छापेमारी कर गाँजा बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जो भीड़ लगा कर गांजा बेच रहा था।
छापेमारी के दौरान उसके पास से 250 ग्राम गाँजा बरामद किया गया। दोनो आरोपी को जेल भेजा गया। यह जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। कैमूर एसपी ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान गस्ती के दौरान दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।
जिसमें एक के पास से दोनाली बंदूक तो दूसरे के पास से 250 गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनो को जेल भेजा जा रहा है।एसपी ने जिलेवासियों से अपील किया है कि वे इस लॉक डाउन के दौरान घरों से बाहर ना निकले और घरों में रह कर लॉक डाउन का पालन करें। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। घरों में रहेंगे तभी कोरोना से सुरक्षित रहेंगे। सड़को पर निकलने पर पकड़े जाने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जायेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top