कैमूर डीएम ने गरीबों के बीच बांटे राहत खाद्यान सामग्री के पैकेट,रामपुर प्रमुख व पैक्स अध्यक्ष की मदद की सराहना

भभुआ/रामपुर(बंटी जायसवाल)। कोरोना एक संक्रमण बीमारी है जो छूने से फैलता है।यह संक्रमण बीमारी काफी तेजी से देश पूरे में फैल रहा है। यह भारत में ही नहीं ब्लिक पूरे विश्व में फैल चुका है। इस बीमारी से बचने के लिए भीड़ भाड़ वाली जगह पर नहीं जाए और एक दूसरे से दूरी बनाकर रहे ताकि अपने साथ साथ अपने परिवार की सुरक्षित रहे।यह बातें कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को जिले के रामपुर प्रखंड के चौरासी आरडी पर प्रखंड प्रमुख व पैक्स अध्यक्ष द्वारा गरीब,असहायों को राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान संबोधित किया।
 उन्होंने कहा आपलोग अपने घरों में रहे या किसी मजदूर द्वारा गेंहू काटने भी जाये तो एक दूसरे से कम से कम डेढ़ मीटर की दूरी बनाकर गेंहू काटे और अगर कही बाहर से आये तो अपना हाथ खूब रगड़ रगड़ के साफ करें और किसी भी प्रकार की सूचना या बाहर से आये लोगो की सूचना देना है तो स्थानीय प्रसासन से संपर्क करे। अन्यथा 104 नंबर पर डायल कर सूचना दे सकते है।
दरअसल रामपुर प्रखंड़ के जलालपुर पंचायत के चौरासी आरडी स्थित निजी स्कूल के प्रांगण में इस लॉक डाउन के दौरान राशन की कमी न हो और कोई भूखा न सोये इसके लिए राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन रामपुर प्रखंड प्रमुख कांति देवी व जलालपुर पैक्स अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा निजी फंड से किया गया।   इस राशन वितरण कार्यक्रम में कैमूर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिला जज सम्पूर्णानद तिवारी,पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद पहुँचे। जहां डीएम द्वारा गरीबों के बीच राशन पैकेट देकर शुरुआत की गई। 500 गरीबों के खाद्यान सामग्री का पैकेट वितरण किया गया। इस दौरान  पहुंचे सैकड़ो गरीबों को राशन देने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया था। इस दौरान डीएम ने प्रखंड प्रमुख व पैक्स अध्यक्ष द्वारा मदद के लिए उठाए कदम की खूब सराहना की।
वही जिला जज संपूर्णानंद तिवारी ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि इस समय बहुत दुख घड़ी है। इसमें प्रसासन भी आप सभी को पूर्ण सहयोग कर रहा है। इससे बचने के लिए एक दूसरे से दूरी बनाकर रहे साफ सफाई का ध्यान रखे। अगर किसी को भी कोई कोरोना से संबंधित लक्षण आये तो जैसे तेज बुखार, खासी, सर्दी या अन्य किसी प्रकार की कोई बीमारी का  लक्षण दिखाई दे तो आप अपने नजदीकी प्रसाशन को सूचना करे। ये आपके जान माल की परिवार व पूरे समाज की सुरक्षा के लिए आप अपना बीमारी को छुपाए नहीं और अपना जांच करवाएं।साथ ही बाहर से आये लोगो की सूचना तत्काल प्रसाशन को दें।
वही एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा सड़क पर निकलने से रोका जा रहा है या किसी प्रकार की असुविधा हो रही तो आपलोग के सुरक्षा के लिए ही किया जा रहा है। इसमें आप सभी पुलिस का भरपूर सहयोग करें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। इस मौके पर सीजियम, लोक अदालत से विभा देवी, डीएसओ प्रभात कुमार झा, ओएसडी मधुकांत शर्मा, डिप्टी कलक्टर प्रमोद कुमार, डीसीओ रामाश्रय राम, बीडीओ अरविंद कुमार सिंह, सीओ भरत भूषण सिंह, प्रखंड़ कृषि पदाधिकारी सूर्यकांत प्रसाद, बीसीओ जयवर्धन  सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी पिंटू सिंह, सिविल कोर्ट एपीपी सतीश कुमार सिंह सहित कई जनप्रतनिधि, सामजसेवी उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top