रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुधाकर सिंह पिछले कई दिनों से गरीबों को निशुल्क बांट रहे राशन
दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली। कहते हैं वो इंसान ही क्या जो किसी इंसान के काम न आए, वो भी इस विश्वव्यापी विपदा की घड़ी में.युवा राजद नेता सुधाकर सिंह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की नई मिसाल कायम की है.कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच लॉक डाउन के दौरान कोई भी गरीब बेसहारा परिवार भूखे न सोए इसी मकसद को लेकर लगातार पिछले कई दिनों से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र मे युवा राजद नेता सुधाकर सिंह के पहल पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर बेसहारा गरीब परिवार के बीच खाद्य सामग्री एवं मास्क वितरण करते आ रहे है.गुरुवार को दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गाँवों में राजद के युवा नेता सुधाकर सिंह के नेतृत्व मे सरैया, छांव, खमीदौरा, मंसूरपुर, गोरार,आदि गांवों मे गरीब असहाय बिकलांग व बिधवा परिवारों के घर पहुँच कर संजय सिंह,पिंटु सिह,जवाहर बिंद की देखरेख मे खाद्य समाग्री एवं मास्क का वितरण किया गया.
इसी क्रम मे गुरुवार को दुर्गावती प्रखण्ड क्षेत्र के सरैयां गांव मे सुधाकर सिंह की ओर से समाज के वंचित गरीब असहाय विकलांग व विधवा के 300 परिवारों के बीच राशन वं मास्क का वितरण किया गया.इसी तरह छांव ,खमीदौरा, गोरार, मंसूरपुर आदि गाँवों में पांच किलो प्रति परिवार के बीच राशन एवं मास्क का वितरण किया गया. बताते चलें कि देश में वैश्विक महामारी कोरोना नामक वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाव हेतु सरकार द्वारा पूरे देश को 21 दिन के लिए लाक डाउन किया गया है. लॉक डाउन होने से गरीब असहाय परिवारों के सामने रोजी रोटी की समस्या खङी हो गयी हैं जिसे देखते युवा राजद नेता सुधाकर सिंह द्वारा उन गरीब परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य विगत कई दिनों से लगातार किया जा रहा है तथा लोगों के बीच संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का भी वितरण किया जा रहा है .गरीबों के मसीहा बने सुधाकर सिंह ने बताया कि इस समय गरीब परिवार आर्थिक संकट में है. जिनमें सिर्फ मदद की जरूरत है इस दौरान उन्होंने ने लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए साफ सफाई रखने, हर दो घण्टे पर साबुन से हाथ धोने,सोशल डिस्टेन्स रखने की अपील करते हुए कहा कि मेरा हर सम्भव प्रयास है कि हम अधिक से अधिक ज़रूरतमंदों तक पहुँच कर सहयोग कर सकूं.उन्होंने लोगों से अपील किया की जो लोग सक्षम है. वह अपने आस पास जरूरतमंद की मदद अवश्य करें. ताकि हमलोगों के आस पास कोई गरीब भूखा न रहे.इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए हम सभी देशवासी मिलकर लडेंगे और जितेगें. आप लोग घरों में रहे बेवजह घर से बाहर न निकले. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब बेसहारा परिवार भूखे न सोए ये पूरे समाज की जिम्मेवारी है.