टेवेरा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल, वाराणसी रेफर

दुर्गावती (कैमूर)।
 कैमूर जिले के  दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककरैत मार्ग पर विश्वकर्मा पंप कैनाल के निकट सोमवार की देर शाम फोर व्हीलर टवेरा ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया.हादसे मे बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए.इलाज हेतु वाराणसी ले जाते समय पिता की रास्ते में मौत हो गई.

 पुत्र की इलाज चल रहा है. मीली जानकारी के मुताबिक युपी चंदौली जिले के कंदवा ओयर चक गांव निवासी बंसी गुप्ता एवं उनके पुत्र गोलू गुप्ता बाइक पर सवार होकर पिता-पुत्र अपने गांव की ओर लौट रहे थे.अभी उनकी बाइक दुर्गावती  थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा पंप कैनाल के पास ही पहुंची थी.कि यूपी की ओर से आ रही एक फोर व्हीलर टवेरा वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया.

 हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी सुचना पाकर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गई .आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को इलाज हेतु सदर अस्पताल वाराणसी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में पिता बंसी गुप्ता की मौत हो गई तथा पुत्र गोलू गुप्ता का इलाज चल रहा है.पुलिस ने टवेरा गाड़ी सहित चालक को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top