# मोहनिया से अजय सिंह/ कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
* प्रखंड प्रमुख ने बिहार में शराबबंदी की उड़ाई धज्जियां
# प्रखंड प्रमुख के समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव
मोहनिया/ कैमूर. कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर आचार संहिता लगा हुआ है. वही शराब बंदी का कानून जहाँ पूरे बिहार में लागू है. वहां उसी आदर्श आचार संहिता का मजाक उड़ाते हुए रामगढ़ के बीजेपी विधायक रामगढ़ विधानसभा के अशोक सिंह और प्रखंड प्रमुख दुर्गावती धर्मेंद्र गुप्ता ने शनिवार की रात होली मिलन समारोह में दुर्गावती थाना क्षेत्र के डीडीखिली बाजार में फीता काटकर उदघाटन किया. उद्घाटन के बाद रामगढ़ विधायक चले गए. वही दुर्गावती प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता ने शराब के नशे में अश्लील गीतों पर बार बालाओं के साथ ठुमका लगाया. यही नही प्रखंड प्रमुख बार बालाओं के साथ स्टेज पर चढ़ कर डांस भी करते रहे. इसका वीडियो और फ़ोटो वायरल हो गया है. जिसकी सूचना किसी ने मोहनिया एसडीपीओ मनोज राम को दे दी. सूचना मिलते ही मौके पर दल बल के साथ डीएसपी पहुच गये. इस दौरान प्रखंड प्रमुख के साथ कई ग्रामीण बार बालाओं के साथ स्टेज पर ठुमके लगा रहे थे.

# डीएसपी व पुलिस जवानों पर हुई पथराव
डीएसपी ने प्रखंड प्रमुख को कस्टडी में लिया तो प्रमुख नशे की हालत में थे. जैसे ही वह प्रखंड प्रमुख को हिरासत में लेकर चलने लगे तो प्रमुख के समर्थकों ने डीएसपी और उनके जवानों के ऊपर पथराव शुरु कर दिया. जिसमें दो जवान को चोट भी लगी. काफी मशक्कत के बाद प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता को दुर्गावती थाने में ले गए. पुलिस सारी प्रक्रिया पूरी कर प्रखंड प्रमुख को जेल भेजने की तैयारी में लगी हुई है. लेकिन शराबबंदी के बाद भी शराब का आसानी से मिल जाना पुलिस और उत्पाद विभाग दोनो को सवालों के घेरे में खड़ा होता है. वही रामगढ़ के स्थानीय विधायक जो अचार संहिता में फीता काट कर बिना लाइसेंस के होली मिलन समारोह का कारण भी कई सवाल खड़ा करता है. लेकिन प्रशासन द्वारा विधायक के ऊपर कोई कार्रवाई न करना चर्चा का विषय बना हुआ है.
# बोले डीएसपी
इस संबंध में डीएसपी मनोज राम ने बताया कि बिना लाइसेंस लिए आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए होली मिलन समारोह में बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे थे. यहां तक की प्रखंड प्रमुख दुर्गावती धर्मेंद्र गुप्ता भी बार बालाओं के साथ नाच रहे थे. जब हम लोग पहुंचे तो प्रमुख नशे में थे, जिन्हें मेडिकल कराते हुए अरेस्ट कर लिया गया और प्रमुख के समर्थकों ने पथराव भी कर दिया. इसमे दो जवान को चोट लगी. जिसमें प्रखंड प्रमुख को मुख्य आरोपी बनाते हुए और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.