बरगद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, युवक की नहीं हो पायी पहचान

#चैनपुर से नीरज राजपूत
# हत्या कर लटकाने की आशंका

# चैनपुर थानाक्षेत्र के डीहां गांव का मामला
चैनपुर. कैमूर जिले के चैनपुर थानाक्षेत्र के कैमूर पहाड़ी के तलहटी में बसे डीहां गांव के पास बरगद के पेड़ से लटके शव मिलने की सूचना के बाद थानाक्षेत्र में सनसनी फैल गयी. लोगों को इसकी जानकारी दोपहर बाद तब हुई जब कुछ ग्रामीण पहाड़ी पर लकड़ी चुनने गए. डीहां गांव के पास स्थित पहाड़ी पर दोपहर बाद कुछ ग्रामीण लकड़ी चुनने गए. पहाड़ के ऊपर स्थित बरगद के पेड़ पर शव को लटकते देख सभी चीखते-चिल्लाते वापस पहाड़ से नीचे उतर गांव पहुंचे और लोगों को इसकी जानकारी दी. इस बात का पता चलते ही गांव के अन्य ग्रामीण पहाड़ पर पहुंचे. लोगों के मुताबिक रस्सी के सहारे बरगद के पेड़ में युवक का शव लटक रहा था. ये शव इस तरह से लटक रहा था कि शव के दोनों पैर बरगद के चारो तरफ पत्थर के बनाए गए चबूतरे पर लगा हुआ था. काफी संख्या में पंहुंचे ग्रामीण उक्त युवक को नहीं पहचान पाए.
          पहाड़ी पर लटके मिले युवक के शव मिलने की बातें जंगल मे आग की तरह फैलने लगी और ऑसि पास के कई गांवों के लोग पहुंच गए. युवक के लटके शव को देख लोग उसकी हत्या कर यहां लटकाने की बातें कर रहे थे. आस पास के कई गांवों के पंहुंचे लोग भी उक्त युवक को नहीं पहचान पाए. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा पेंड से शव को उतार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया.

# तेजाब से चेहरा जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश-

लोगों की जुटी भींड़ ने बताया की चेहरे को तेजाब से जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चेहरा बुरी तरह बिगाड़ा गया था ताकि युवक की पहचान नहीं हो सके. मृतक का चेहरा बुरी तरह जला होने की बात प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई. मृतक का पैर जमीन से लगे होने के कारण हत्या कर शव को पेंड में लटकाने की बात कही जा रही है. लोगों के मुताबिक पहाड़ के जिस हिस्से में युवक का शव लटकाया गया है उस तरफ लोगों आना-जाना काफी कम ही रहता है. इधर कई-कई दिनों तक कोई नहीं आता.

# बोले प्रभारी थानाध्यक्ष
इस घटना की सूचना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सुभेन्दु कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने शव से आ रहे सड़ांध को देखते हुए युवक की मौत तीन से शहर दिन पूर्व हुआ बताया गया. उन्होंने बताया कि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाया है. उनके द्वारा प्रथम दृश्या युवक की हत्या की आसंका जताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कही.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top