भारत देश के झंडा देश में लहरे..., चैता के गीतों पर रात भर झूमते रहे श्रोता

फोटो. चैता गाते व्यास और उपस्थित श्रोता 
# रामपुर प्रखंड के सबार गांव में चैता का हुआ आयोजन 
# राम जनम ले हो रामा चइत महिनवा...
रामपुर. फाल्गुन मास का महीना चैत माह प्रारंभ हो गया. होली के खत्म होते ही चैता का बयार जिले में बहने लगी है. चैत के पहले दिन यानी शनिवार के रात प्रखंड के सबार गांव के मां काली मंदिर के बगल मैदान में चैता का आयोजन किया गया. इसका आयोजन युवा समाजसेवी संजय पाल द्वारा कराया गया. इसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने चैता का गीतों को आनंद उठाया. इस कार्यक्रम का उद्घटान पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह, डॅा हरिवंश पाल, पूर्व एसआई गुदरी शर्मा, सुरेश पासवान द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. पछेहरा गांव के व्यास सुनिल पासवान चैता गीतों की शुरूआत राम जन्म से की. 
फ़ोटो - चैता कार्यक्रम का फीता काट कर उद्घघाटन करते अतिथि व आयोजक 
आज चईत हम गाईब हो रामा, ऐही ठईया ..., राम जनम ले हो रामा चइत महिनवा ... चैता गीत से की तो पूरा महफिल चईत के रंग में रंग गया. वही तालियों की आवाज से श्रोता झूमने लगे. घरे घरे बाजेला बधईया..., सखी सबै सोहर गावे... जब गाया तो आये दर्शक श्रोता चैता के रंग मानो रंग हो ऐसा प्रतीत हो रहा था. तालिया बजा कर लोग झूमने लगें. इसके बाद आम त खईल,अठिलिया खींची मरल हो, अठिली के दगिया चुनरी में लागल हो रामा..., लूटबत लूट हो जवनवा, चईता महीना के मजा लूट हो जवनवा... ,भारत देश के झंडा देश में लहरे...आदि चैता गीतों को गाकर श्रोताओं को रात भर मनोरंजन किया. इसके साथ ही चैता गाने वाले में धनु पासवान, महेंद्र पासवान भी थे. मौके पर डॉ नागेंद्र यादव, शंभू सिंह, दीपक पासवान, अजय कुमार सहित हजारों चैता प्रेमी उपस्थित थे.   

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top