भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भभुआ में 8 मार्च को सीएम नीतीश का जनसभा तो 9 मार्च को सुमो का रोड शो, जाने कब कौन आ रहे नेता व मंत्री

कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
# आज स्वास्थ्य मंत्री व रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा गांवो में करेंगे दौरा 
भभुआ/ कैमूर. 205 भभुआ विधान सभा उप चुनाव में भाग्य आजमा रहे सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है. भाजपा, कांग्रेस के अलावा अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी गांव-गांव में जा कर जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं. एनडीए गघबन्धन से दिवंगत विधायक की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय के समर्थन में भाजपा  की तरफ से चुनाव प्रचार करने भाजपा, रालोसपा, जदयू के दिग्गज नेता भभुआ विधान सभा में दौरा कर रहें हैं. वही एनडीए प्रत्याशी के समर्थन के लिए आठ मार्च को जगजीवन स्टेडियम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय सभा को संबोधित करेंगे. इस क्रम में नौ मार्च को उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भभुआ में रोड शो करेंगे. वही नौ मार्च को ही भभुआ विधान सभा के अंतर्गत रामपुर प्रखंड के बेलांव बाजार में सांसद चिराग पासवान सभा को संबोधित करेंगे. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा गांवों में जन संपर्क करेंगे. सात मार्च को केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव भी भभुआ विधान सभा क्षेत्र के कई गांवों में जा कर जनसंपर्क करेंगे. इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी विश्वंभर तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top