अज्ञात वाहन के टक्कर से दो बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाईवे को किया जाम

Kaimur : कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहाँ नेेेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन के टक्कर से दो बाइक सवार में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गया और दूसरा की स्थिति गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया. जहाँ दूसरे घायल ने भी इलाज के लिए जाते समय बीच रास्ते मे ही दम तोड़ दिया.घटना शुक्रवार की देर रात दुर्गावती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के समीप एनएच दो की है. घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए.घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गई. मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गावती थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी जयराम प्रजापति दूसरा जनार्दनपुर गांव निवासी राकेश कुमार दोनों एक साथ बाइक से कहीं जा रहे थे.उनकी बाइक जैसे ही दुर्गावती रेलवे स्टेशन मोड़ के पास पहुंची.तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए मोहनिया की तरफ भाग निकला. घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गया जबकि दूसरा युवक का वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया.घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा को लेकर हाईवे को जाम कर दिया. जिससे आवागमन बाधित हो गया.इस घटना की सूचना मिलते ही परिवारजनो में कोहराम मच गया आसपास के गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. घटना की सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेना चाहा लेकिन ग्रामीणों ने मना कर दिया.लोगों ने घटनास्थल पर उच्च अधिकारियों बुलाने की मांग करने लगे. सूचना के दो घंटे बाद सीओ अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे.लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. इस दौरान तीन घंटे बाद आवागमन चालू हो पाया. वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top