भभुुुआ/कैमूर। कैमूर के एक बूथ पर पुलिस जवानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला करने का मामला सामने आ रहा है। यह घटना सासाराम संसदीय क्षेत्र के भभुआ विधानसभा के परसिया विद्यालय स्थित बूथ संख्या 67 पर हुई है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, हमले की वजह से उक्त मतदान केंद्र पर करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। वहीं, मामले में पुलिस ने तीन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। इस घटना की पुष्टि कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने की है। जिला प्रशासन द्वारा मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी ना हो शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वही किसी भी ला पुर की आपराधिक घटना न हो इसके लिए सैन्य पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की है। अभी फिरहाल कैमूर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।
Breaking : कैमूर में बूथ पर असामाजिक तत्वों ने किया पुलिस जवानों पर हमला, एक जवान घायल, 3 गिरफ्तार
शनिवार, मई 18, 2019
Tags

