इस कारण से शादी के सात फेरे लेने के 8 घण्टे बाद ससुराल गयी दुल्हन की मौत

फाइल फोटो 
भभुआ। कैमूर में शादी के सात फेरे लेने के बाद
ससुराल गयी दुल्हन की 8 घण्टे बाद ही मौत होने का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जाती है। मायके से विदाई होने के बाद ससुराल गयी दुल्हन के पेट में अचानक बहुत तेज दर्द हुआ जिसके बाद ससुराल वाले उसे सदर अस्पताल भभुआ इलाज के लिए ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका 20 वर्षीया प्रेमलता सोनहन थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव के सुबास पासवान की बेटी थी। लेकिन, बचपन से वह अपने मौसा के घर में रहकर पली-बढ़ी और उन्होंने ही उसकी शादी भी धूमधाम से की। कन्यादान भी इन्हीं के द्वारा की गई। शादी की शहनाई बजी। ढोल-बाजा बजे। महिलाएं शादी की खुशी में अपने आंगन में नृत्य कर रही थीं। बेटी को विदाई भी हंसी-खुशी से की गई। लेकिन, उनकी यह खुशी चंद घंटों में मातम में बदल गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमलता के मौसा भगवानपुर थाना क्षेत्र के ददरा निवासी किसान पासवान ने उसकी बारात अपने दरवाजे पर मंगाई थी। उनके आंगन से शादी की सभी रश्म पूरी हुई। दुल्हन को विदा कराकर मटरू पासवान का बेटा बलिस्टर पासवान अपने घर चैनपुर थाना क्षेत्र के निमियाटाड़ में ले गया, जहां दुल्हन का पांव प्रवेश भी हंसी-खुशी से कराई गई। हंसी-ठिठोली के बीच रश्में पूरी की गईं। शादी के बाद गुरुवार को निमियाटाड़ में पूजा व कथा कराई गई। इसके बाद प्रेमलता के पेट में अचानक दर्द हुआ। ससुराल वाले उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉ. कमलेश प्रसाद ने उसे इमरजेंसी में भर्ती उसका इलाज शुरु किया। लेकिन, इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। ससुराल वाले प्रेमलता के शव को अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिए। उसकी मौत से मायके, ससुराल व मौसा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बेलाढ़ी, ददरा व निमियाटाड़ गांव के सैकड़ों महिला- पुरुष अस्पताल पहुंच गए। रोने-बिलखने से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top