रामपुर के वृद्ध को पुसौली में सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने कुचला, मौत

#बनारस से हरला गांव अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे
# मृतक का शव गांव पहुँचते ही मचा कोहराम, परिजनों को रो-रो कर हुआ बुरा हाल
भभुआ/कैमूर। कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली में सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक सबार थाना के लोहन्दी गांव के 72 वर्षीय वृद्ध रामकृपाल दुबे बताये जाते है. घटना की जानकारी होते ही कुदरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया। जहाँ से शव को पोस्टमार्टम होने के बाद कुदरा पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुँच गए थे. जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुँचे. जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक, लोहन्दी गांव निवासी 72 वर्षीय वृद्ध  रामकृपाल दुबे ने दो दिन पहले अपने गांव से बनारस इलाज के लिए गए थे। जिसके बाद वे अपने रिश्तेदार के घर हरला जा रहे थे की इसी बीच सासाराम की ओर से मोहनिया के तरफ जा रही तेज रफ्तार से बालू लदे ट्रक ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को कुचल दिया. जिसमें मौके पर उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना उनके गांव मिलते ही लोगो की भीड़ लोहन्दी गांव में मृतक के दरवाजे पर भीड़ उमड़ पड़ी. लोग परिजनों को ढांढस बढ़ाने की कोशिश करते रहे. लेकिन मृतक राम कृपाल की बृद्ध पत्नी को रोते देख कर सभी लोग अपने साहस को खो दे रहे थे. गौरतलब है कि मृतक रामकृपाल दुबे एक सामाजिक व प्रतिष्ठित ब्यक्ति थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र,एक पुत्री को छोड़ गए। सभी का शादी हो गया है। रामकृपाल की मौत के बाद परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद लोहन्दी गांव में शोक का लहर दौड़ गया। गांव के सभी घरो में मातम छा गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top