कैमूर में वारंटी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर महादलित बस्ती के लोगो ने किया हमला,एक सैप जवान घायल, बस क्षतिग्रस्त

भभुआ कैमूर। कैमूर से एक बड़ी खबर आ रही है। आज जहां वारंटी को पुलिस से छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर महादलित बस्ती के लोगो द्वारा पथराव कर हमला कर दिया गया है। यह घटना बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरियां गांव का है। पुलिस वारंटी को पकड़ने के लिए छापेमारी करने गई पुलिस के ऊपर महााादलित बस्ती के लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें एक सैप जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए पुलिस वाहन से पीएचसी रामपुर लाया गया। हमला के दौरान सुरेन्द्र मुसहर उम्र 40 वर्ष व प्रिस मुसहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जहां दोनों के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं 40 से 50 अज्ञात महिला व पुरुष के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने व वाहन को क्षति पहुंचाने के आरोप में अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की गई। मिली जानकारी के अनुसार, चोरी के आरोप में गम्हरिया गांव के अजमानतीय वारंटी मदन मुसहर पिता लालमोहर मुसहर को गिरफ्तार करने बेलांव पुलिस , सैप जवान व आरपीएसएफ के जवान के सहित थानांध्यक्ष शुभेन्द्र कुमार, एएसआई बृजमोहन सिंह सहित छापेमारी वारंटी के घर पहुंचे। इतने में वारंटी के भाई सुरेन्द्र मुसहर अपने रिश्तेदार के लड़के प्रिस मुसहर पिता राम जनम मुसहर गांव बिरना, थाना धानापुर जिला चंदौली उत्तरप्रदेश एवं अजा बस्ती की महिलाओं, बच्चे-बच्चियों एवं पुरुषों को बुलाकर छापेमारी करने से रोकने लगे। जिसके बाद पुलिस प्रसासन द्वारा समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। इतने में लोग उग्र होकर घर से लाठी, डंडा, सहित ईंट पत्थर हाथ में लेकर चारों तरफ से पुलिस पर हमला बोल दिए। इसमें सैप जवान गोपाल चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उनको पीएचसी रामपुर इलाज के लिए लाया गया। इस दौरान छापेमारी में महिला पुलिस के नहीं रहने से  महिलाओं के ऊपर कार्रवाई करने में असुविधा हुई। इसके बावजूद भी पुलिस प्रसासन द्वारा काफी मशक्कत के बाद हमलवारों पर काबू पाया गया। सुरेन्द्र मुसहर व प्रिस मुसहर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। बाकी हमलावर भागने में सफल रहे। इस संबंध में थानांध्यक्ष शुभेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने , पुलिस पर जानलेवा हमला करने व पुलिस के वाहन को क्षति पहुंचाने वालो दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 40 से 50 पुरुष व महिला के खिलाफ अज्ञात मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी बताया कि पुलिस अभी वारंटी को गिरफ्तार करने के साथ अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए कई थाने की पुलिस व पुलिस बल कैंप कर रही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top