दुर्गावती में अश्विनी चौबे के समर्थन में वोट मांगने के लिए पहुँचे भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, लगाया जय श्री का नारा तो गाया गाना

मुबारक अली/दुर्गावती कैमूर - आज गुरुवार को कैमूर जिले के दुर्गावती उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के  मैदान में बक्सर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अश्वनी चौबे के पक्ष में भोजपुरी फिल्म के अभिनेता सह गायक पवन सिंह ने एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे।गायक पवन सिंह के सभा स्थल पर पहुंचते ही काफी उत्साह दिखे मंच पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभा स्थल गूंज उठा तथा पवन सिंह के  चुनावी सभा को सुनने के लिए चिलचिलाती धूप में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. मंच पर आते ही गायक पवन सिंह ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए अपनी गायकी के माध्यम से युवाओं की खूब तालियां बटोरी तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभा स्थल गूंज उठा। उन्होंने भोजपुरी गीत के माध्यम से कहां भरी- छठी मैया होई जा सहईया ,देशवा क होई कल्याण, भगवान बड़ी फुर्सत से, आप सब के बनवले बाड़े ,अंत में उन्होंने कमल छाप पर बटन दबाकर अश्वनी चौबे को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि आप लोगन क एक-एक वोट कीमती बा , कमल छाप पर बटन दबईबा त बोट सीधे मोदी जी के खाते में जाई. बताते चले कि पवन सिंह को देखने के लिए निर्धारित समय से पहले से ही दर्शक कड़ी धूप में खड़े थे पवन सिंह का हेलीकॉप्टर करीब 1.30 बजे पहुंचा। इसके बाद लोगों में भोजपुरी सिने स्टार को देखने के लिए होड़ मच गई।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top