किसान को दौड़ा दौड़ा कर मारा, #घटना करमचट थाना के पांडेयपुर गांव का
भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर से दर्दनाक खबर आ रही है. खबर यह है कि गुरुवार की सुबह एक भैंसा ने अपने सींगो से किसान पर जोरदार हमला कर दिया. जिससे किसान की इलाज के दौरान ले जाते समय मौत हो गयी. जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. घटना कैमूर के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना के पांडेयपुर गांव का है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक सिद्धनाथ बिंद उर्फ साहेब बिंद(लगभग 61 वर्ष) पांडेयपुर गांव के बताये जाते है. मृतक पांडेयपुर व झाली गांव के डीलर सुशील बिंद के भाई है. जो किसान थे औऱ खेती करते थे. घटना लगभग साढ़े 7 बजे की बताई जाती है. जो सबार गांव के मां काली मंदिर के उत्तर दिशा में स्थित खेत में काम कर रहे थे. इसी बीच खेत में हरी हरी सब्जी देखकर भैंसा आ गया. किसान को काम करते भैंसा ने पीछे से अपने सींगो से हमला कर दिया. भैंसा ने सिंग से किसान को खूब ऊपर उठा कर पटका. भैंसा ने किसान को बुरी तरह से मार घायल कर दिया. इस हमले में किसान का सिर, छाती, पीछे रीढ़ आदि शरीर के कई हिस्से को नुकसान पहुँचाया. किसान को भैंसा द्वारा मारते हुए देख कर लोग दौड़े. लेकिन वह मारते ही जा रहा था. जब लोगो ने लाठी डंडे से नजदीक पहुँच मारे तब जाकर छोड़ कर भैंसा भागा. जिसके तुरंत घायल किसान को लोग रोहतास के चेनारी निजी क्लिनिक में ले गए. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद किसान को पांडेयपुर गांव में लाया गया. जहां मृतक किसान को देखने के लिए उनके घर लोगों की भीड़ जुट गई. जो भी लोग भैंसा के मारने से मौत होने की सुन रहे थे. देखने के लिए पहुँच जा रहे थे. ग्रामीणों द्वारा सबार थाना को इसका सूचना दिया गया. जिसके बाद सबार थाना मृतक के घर पर पहुँची.
#हमनी के छोड़ के कहा चल गईल हो पापा...
जानकारी के मुताबिक, मृतक किसान के राजेश बिंद व राकेश बिंद नाम के दो बेटे व दो बेटी है. दोनों बेटों व दोनो बेटियों को शादी हो चुकी है. पिता के मौत के बाद राजेश बिंद जो शिक्षक है. वह अपने पिता के शव के पास बैठ कर रो रो कर कह रहे थे. हमनी के छोड़ के कहा चल गईल हो पापा...इसके बाद वह बेहोश हो जा रहे थे. जिसे पानी डाल कर होश में लाया गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था. वही पत्नी फूलमती भी मौत की सूचना के बाद रोते हुए बेहोश हो गयी थी. महिलाओं द्वारा पानी की झींटा मारा जा रहा था तब भी होश में नहीं आ रही थी. गांव की महिलाएं पंखा से हवा दे रही थी.
#भैंसा ने पहले भी लोगो पर किया है हमला
लोगो ने बताया कि जिस भैंसा ने मृतक को मारा है. इसके पहले भी कई लोगों को दौड़ा दौड़ा कर मारा है. जिसमें कुछ घायल हो गए थे. लेकिन आज जिस तरह से भैंसा ने मृतक को मारा है. ऐसा कभी किसी ने सोचा नहीं होगा. बहुत बुरी तरीके से मारा है. जिसमें उनकी मौत हो गयी है.

