बिहार को लालटेन युग का निकाल कर, एलईडी की दूधिया रौशनी में लाया
महमिलावटी लोग, समाज में विभाजन और गरीबों के पैसे घोटाले कर गरीबो को लूटते रहे
सासाराम/रोहतास। अंतिम चरण के चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बक्सर और सासाराम पहुंचे. बिहार के सासाराम में आज सासाराम
एनडीए के भाजपा प्रत्याशी छेदी पासवान के समर्थन में विजय संकल्प चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार का कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए जमकर फायदा उठाया और आज वो सुबह-शाम मुझे गालियां दे रहे हैं।महामिलावट की और एनडीए की राजनीति का अंतर स्पष्ट है। हम बिहार को लालटेन के युग से निकालकर एलईडी की दूधिया रोशनी तक लाए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये महामिलावटी लोग सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन के बल पर वोट बटोरने की राजनीति करते हैं।
एनडीए के भाजपा प्रत्याशी छेदी पासवान के समर्थन में विजय संकल्प चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार का कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए जमकर फायदा उठाया और आज वो सुबह-शाम मुझे गालियां दे रहे हैं।महामिलावट की और एनडीए की राजनीति का अंतर स्पष्ट है। हम बिहार को लालटेन के युग से निकालकर एलईडी की दूधिया रोशनी तक लाए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये महामिलावटी लोग सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन के बल पर वोट बटोरने की राजनीति करते हैं।
कांग्रेस ने महान व्यक्तियों पर डंडे बरसाए
ये गरीबों के पैसों से घोटाले करते रहे, गरीब को लूटते रहे। मैं गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा। इतने साल तक सत्ता में रहने के बाद भी मेरी संपत्ति क्या है, आप दोनों की तुलना करके देखिएगा। ये कांग्रेस का अहंकार ही था जिसने महान जय प्रकाश नारायण जैसे महान व्यक्तित्व पर डंडे बरसाएं थे, जिसने बाबा साहब आंबेडकर का नाम तक, देश से इतिहास से मिटाने की कोशिश की थी। बाबा साहब की विरासत संभालने का दावा करने वाले आज खुले आम कांग्रेस का झंडा लेकर घूम रहे है। ये देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ खड़े रहते हैं। इसलिए देश कह रहा है अब बहुत हुआ।
कांग्रेस का चरित्र तीन शब्दो से झलकता
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चाल-चलन और चरित्र तीन शब्दों से झलकता है- हुआ तो हुआ.. जनता की परवाह कौन कर रहा है। उनके शासन में घोटाला हुआ तो हुआ। किसानों का नुकसान हुआ तो हुआ। इनके इसी रवैये के कारण देश कह रहा है अब बहुत हुआ। आतंक के मसले पर अब देश कह रहा है- अब बहुत हुआ। पीएम ने कहा कि देश का कोई भी हिस्सा हो जहां काम होगा वहीं विकास होगा।
सासाराम कैमूर को गैस पाइप लाइन से मिलेगा लाभ
देश के हर हिस्से पर ध्यान दिया गया है, देश के कई हिस्सों को गैस पाइप लाइन से जोड़ा गया है। हल्दिया से जो गैस पाइप लाइन आ रही है उससे सासाराम और कैमूर की किस्मत बदलेगी। नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम सम्मान योजना के तहत किसानों के खाते में पैसे मिल रहे हैं। 23 मई को पता लग जाएगा कि किसकी सरकार बन जाएगी। हमारी सरकार दोबारा आई तो पांच एकड़ वाली बाध्यता हटा देंगे और इसका लाभ सबको मिलेगा। दुर्गावती जलाशय परियोजना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि कई जिलों के लोगों को सिंचाई परियोजना का इंतजार दशकों तक करना पड़ा।
2022 तक हर गरीब का अपना पक्का घर होगा
मोदी ने कहा कि हम बिहार को लालटेन युग से निकालकर एलईडी युग के दूधिया रौशनी तक ले आए है. बिहार में हुए काम के लिए नीतीश जी और एनडीए के साथी बधाई के पात्र हैं। हम हर गरीब को अपना पक्का घर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 2022 तक एक भी गरीब ऐसा नहीं होगा जिसके पास अपना पक्का घर न हो. आज महिलाओं को लोगों को खुले से शौच से मुक्ति वाली अभिशाप से मुक्ति मिली। महिलाओं को उज्ज्वला योजना के धुंआ रहित वातावरण में भोजन पका रही है। आयुष्मान भारत के योजना के तहत गम्भीर बीमारी में लोगो का 5 लाख रुपये से इलाज हो रहा है। हमारा एक ही उद्देश्य है सबका साथ सबका विकास। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय सहित मंत्री व एनडीए गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता रहे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार के 8 सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। बिहार के आठ सीटों में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर है.।इनमे से चार सीटों पर एनडीए के तरफ से चार मंत्री मैदान में हैं।



