भभुुुआ/कैमूर. लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख ज्यो ज्यों नजदीक आ रही है पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी दिख रही है. ताकि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान को संपन्न कराया जा सके. रविवार की रात भभुआ पुलिस ने अभियान चलाया कर अखलासपुर गांव से एक धंधेबाज को 50 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अखलासपुर गांव में चोरी से शराब की बिक्री की जा रही. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम, एसआई मनु प्रसाद व एएसआई विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ अखलासपुर गांव में छापेमारी कर गांव के पप्पू सिंह को 180 एमएल की 50 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया.
चोरी से बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने 50 टेट्रा पैक शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
मंगलवार, मई 14, 2019
Tags

