ट्रामा सेंटर में इलाजरत घायल बैंक कर्मी की मौत, शाखा प्रबंधक ने 10 हजार की दी सहायता राशि

भभुआ/कैमूर. बीते दिनों स्थानीय पीएनबी शाखा में कार्यरत एक चतुर्थवर्गीय कर्मी सड़क हादसे में घायल हो गए थे. जिसका इलाज बनारस ट्रामा सेंटर में चल रहा था. रविवार की शाम उसकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद उनके पुत्र को 10 हजार रुपये की सहायता राशि बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा चेक के माध्यम से दी गई. गौरतलब है कि बैंक कर्मी राम नारायण सिंह बीते आठ मई को अपने गांव से बैंक में ड्यूटी के लिए आ रहे थे. तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज करने के बाद बनारस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. लेकिन इलाज के दौरान रविवार की शाम उनकी मौत हो गई. कर्मी के मौत के बाद उक्त बैंक के शाखा प्रबंधक कुलदीप जायसवाल उनके पुत्र को 10 हजार की सहायता राशि दी. उन्होंने बताया कि नुआंव ब्रांच में कार्यरत राजपुर थाना क्षेत्र के कुकुढा गांव निवासी रामनारायण सिंह,बैंक में ड्यूटी करने के लिए आते समय मोहनियां-चौसा पथ पर रामपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. उक्त सहायता राशि बैंक की तरफ से उनके बड़े पुत्र अरुण सिंह को दी गई है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top