स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से छात्र की मौत, गांव में मचा कोहराम

भभुआ/कैमूर। कुढ़नी थाना क्षेत्र के दुमदमा गांव स्थित तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से एक छात्र की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र दुमदमा गांव निवासी चंद्रशेखर राय का 12 वर्षीय पुत्र नंद किशोर राय बताया जाता है. जो सोमवार  की सुबह साढ़े छ: बजे घर से निकला और गांव स्थित शिव मंदिर के पास तालाब में स्नान करने लगा. स्नान के क्रम में गहरे खाई में चले जाने से तालाब में डूब गया. जब वह स्कूल जाने के लिए साढ़े सात बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. परिजन जैसे ही तालाब किनारे पहुंचे नंदकिशोर का चप्पल उन्हें दिखाई दिया. इसके उन्हें अपने पुत्र को तालाब में डूबने के शक हुआ और गांव में हल्ला किया. जिसके बाद ग्रामीण शोरगुल के बाद पहुंचे और तलाब में कूद कर किशोर की तलाश शुरू कर दिया. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव बरामद किया गया. इसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई.परिजनों के रुदन व चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. इसकी सूचना कुढ़नी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. रविवार की संध्या पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया. नंदकिशोर चन्देश चौक पर संचालित एक निजी विद्यालय में पढ़ता था.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top