भभुआ/कैमूर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ देवहलियां पथ पर कान्हीं बस स्टैंड के समीप बोलेरो ने साइकिल सवार को रौंद दिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक डहरक गांव के नसरुद्दीन अंसारी के पुत्र असगर अंसारी (40 वर्ष) हैं। घटना के वक्त वह सहुका से साइकिल से अपने गांव डहरक लौट रहे थे। घटना रविवार की रात की बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने असगर अंसारी को रामगढ़ के रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू करने से पहले ही उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि डहरक गांव निवासी असगर अंसारी उर्फ मखंचू सहुका से मजदूरी कर लौट रहे थे। अभी अपने गांव से डेढ़ किलोमीटर पश्चिम ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार से बोलेरो की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद डहरक गांव में कोहराम मच गया। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
मजदूरी कर साइकिल से घर लौटने के दौरान बोलेरो ने रौंंदा, मौत, गांव में मचा कोहराम
सोमवार, मई 13, 2019
Tags

