#महिला मतदाताओं ने कहा, पहले मतदान बाद में कोई काम
भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल). आज रविवार को सातवें व अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में सासाराम संसदीय क्षेत्र में लोकतंत्र के इस महापर्व में चुनाव सुबह 7:00 बजे से ही शुरू हुआ. इस लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में जागरूकता अभियान के कारण जागरूकता दिखी. मतदान करने के लिए सुबह ही घर से निकल पड़े. सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग गयीं. मतदान करने केे लिए प्रचंड गर्मी में भी मतदाताओं में गजब का दिखा उत्साह देखा गया.
मतदान केंद्रों पर पुरुष व महिला मतदताओं की लंबी कतार देखी. युवाओं में खासा उत्साह दिखा, युवतियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग बढ़-चढ़ कर किया. महिलाएं भी पुरुष मतदाताओं से कम नहीं दिखीं. इस दौरान कई महिलाओं ने कहा कि पहले मतदान, फिर अपना काम. जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को हुए चुनाव में मतदाताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ अपने मत का उपयोग किया. सुबह सात बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी. सुबह होते ही मतदाता अपने घरों से मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे और कतार में खड़ा होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सभी बूथों पर युवा, महिलाओं व वृद्ध मतदाता काफी संख्या में पहुंचे. जिले के रामपुर के सबार गांव के मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 272 पूर्वी भाग और 271 पश्चिमी भाग पर पुरुष व महिला मतदाताओ की लंबी कतार देखी गई. क्या महिला व क्या पुरुष, सभी ने बढ़-चढ़ कर लोकतंत्र निर्माण में भागीदारी निभायी.
फ़ोटो -वोट देने के लिए कतार में खड़ी महिला मतदाता
पहली बार युवाओं ने किया मतदान, कहा मेरा वोट देश के विकास के लिए
फ़ोटो - प्रकाश गुप्ता
फ़ोटो - शुभम जायसवाल
जिले के मतदान केंद्रों पर नए युवा मतदाताओ ने अपना पहला मतदान का प्रयोग कर काफी उत्साहित दिखे. सबार गांव मध्य विद्यालय बूथ पर पहली बार वोट देने वाले युवा शुभम जायसवाल, प्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता ने कहा कि पहली बार वोट देकर काफी अच्छा लगा. हमने अपना वोट देश के विकास के लिए किया है.पहली बार वोट देकर अपना दायित्व पूरा किया है. यह भी कहा वोट उसे दिया है जो हमारे क्षेत्र में विकास कर सके.
नक्सल प्रभावित बूथ पर सुरक्षा के थे पुख्ता
सातवें चरण के मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो और बूथों पर अशांति न फैले इसके लिए सभी बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट पूरे दिन विभिन्न बूथों का जायजा लेते रहे. यही कारण रहा कि जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना किसी भी इलाके व मतदान केंद्रों पर नहीं घटी. शहर के अधिकांश बूथों पर बीएमपी, सीआपीएफ बिहार पुलिस के जवान लगाये गये थे, जबकि नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केंद्रों पर भारी मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गयी थी. जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र रामपुर, भगवानपुर, चैनपुर, अधौरा आदि प्रखंड के बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे.
तापमान पर भारी पड़ा वोटरों का कदम
फ़ोटो - अमाव सामुदायिक भवन बूथ पर मतदान के लिए पहुची पर्दानशी महिला मतदाता
भभुआ विधानसभा में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया. मतदान शुरू होते ही उत्साही मतदाताओं की टोली कतारबद्ध हो गयी. खासकर चुनाव को ले महिला मतदाताओं का भी उत्साह देखते ही बनता था. रामपुर के विभिन्न बूथों पर मतदाताओं में सबसे पहले मतदान करने की होड़ लगी रही. दिन चढ़ते ही सूर्य देवता के रौंद्र रूप धारण किया. इस भीषण गर्मी में लोग लगे टेंट व छांव में वोट देने के लिए डटे रहे. दोपहर में बढ़ते तापमान ने मतदान की गति धीमा जरूर कर दी थी. भरी दोपहरिया में कई बूथों पर मतदाता नहीं दिखे. ज्यादातर मतदाता सुबह में ही वोट देकर छुट्टी हो गए थे.
फ़ोटो - वोट देने के बाद अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाता दिव्यांग
फ़ोटो - वोट देने के लिए अपनी बार के इंतजार में महिला मतदाता
फ़ोटो - प्रचंड गर्मी में वोट देने के लिए खड़ी महिला मतदाता









