भभुआ/दुर्गावती. बिहार के कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां बुधवार की देर रात एक ट्रक ने एनएच दो पर दुर्गावती थानाध्यक्ष के बोलेरो को टक्कर मार दी. इस घटना में दुर्गावती थानाध्यक्ष बाल बाल बच गए. जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली नेशनल हाइवे पर बुधवार की रात है. हाइवे पर पुलिस द्वारा शराब माफियाओ को पकड़ने के लिए की जा रही वाहन जांच व छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान यह घटना हुई.
Big Breaking : ट्रक ने दुर्गावती थानाध्यक्ष की बोलेरो को मारी टक्कर, बाल बाल बचे, चालक गिरफ्तार
बुधवार, जून 19, 2019
Tags

