फ़ोटो - 1.टूर्नामेंट का फीता काट कर उद्घाटन करते समाजसेवी व सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह व अन्य
विजेता टीम को मिलेगा 8 हजार रुपये तो उपविजेता टीम को 4 हजार मिलेगा
भभुआ/कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल. बुधवार की रात कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बरांव गांव के खेल मैदान पर कैमूर ट्रॉफी नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी व सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा फीता काट किया. इस टूर्नामेंट का आयोजन बरांव इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा कराया जा रहा है. इस टूर्नामेंट के पहले दिन 5 टीम मैच खेल पायी. दूसरे दिन गुरुवार की रात भी टूर्नामेंट के बाकी मैच खेला गया. दो दिवसीय नाइट क्रिकेट मैच में 16 टीमें भाग लिया. बरांव इलेवन क्रिकेट क्लब के सदस्य क्रिकेटर व असम के तीनसूतिया में पदस्थापित सीआरपीएफ जवान कपूरचंद ने बताया कि यहां पर तीसरी बार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. इस टूर्नामेंट का मैच रात भर किया जा रहा है. होगा. इस टूर्नामेंट के विजेता टीम को 8 हजार व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 4 हजार रुपये ट्रॉफी दिया जायेगा.टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच चेनारी व बरांव के बीच खेला गया. इस ओपनिंग मैच का टॉस चेनारी ने जीत कर बैटिंग करने का फैसला किया. चेनारी ने बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में एक विकेट खोकर 62 रन बना पायी. जवाब में बरांव की टीम ने 4 विकेट खोकर 54 रन बना पायी. इस तरह ओपनिंग मैच में चेनारी ने 8 रन से बरांव को हराया. इस मैच में आनन्द कुमार 24 रन, 4 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच बने.
फ़ोटो 3. टूर्नामेंट मैच के मौके उपस्थित अतिथि
वही दूसरा मैच डोईया व अमाव के बीच खेला गया. जिसमें में डोईया ने 2 विकेट खोकर 79 रन बना पाई. इसके जवाब में अमाव ने 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 39 रन बना पाई. इस तरह डोईया ने अमाव को 40 रन से हराया.वही तीसरा मैच उरदा व केनार के बीच खेला गया. केनार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना पाई. जवाब में उरदा की टीम ने 6 वे ओवर में तीन विकेट खोकर मैच को जीत लिया.
चौथा क्रिकेट मैच तेलारी व चनवख के बीच खेला गया. चनवख ने बैटिंग करते हुए 6 ओवर में 7 विकेट खोकर 49 रन बना पायी. बदले में मेजबान टीम तेलारी ने 5.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 50 रन बना कर मैच को जीत लिया. इस मैच में 2 ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट लेकर प्रमोद कुमार मैन ऑफ द मैच बना.
वही पांचवा मैच नवगढ़ व तेतरी के बीच खेला गया. तेतरी ने बैटिंग करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 96 रन बना पाई. वही मेजबान टीम नवगढ़ ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 60 रन बना पाई. तेतरी ने नवगढ़ को 39 रन से हराया.
इस टूर्नामेंट के पहले दिन के मैच का अंपायरिंग अरुण कुमार व देवीदयाल सिंह ने की. वही मैच का स्कोरिंग राजू राय ने की. वही कमेंटरी का काम अरुण कुमार ने बखूबी निभाई.
टूर्नामेंट के मैच के मौके पर अध्यक्ष विजय पासवान, सचिव बजरंग पासवान, कोषाध्यक्ष सोवरन सिंह व जालंधर सिंह, राजेश पासवान पूर्व रामपुर प्रमुख, विष्णु सिंह बीडीसी, सुरेंद्र प्रजापति, रामइकबाल चौबे, शिक्षक जितेंद्र सिंह, सुग्रीव सिंह, प्रदीप कुमार, रामभजन, संतोष चौधरी, पिंटू दूबे, टुन्नू गुप्ता सहित सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित रहे.





