प्रेमिका को लेकर फरार प्रेमी ने अपहरण का नाटक कर मांगी डेढ़ लाख की फिरौती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फ़ोटो : गिरफ्तार आरोपी के साथ कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद
एक माह में दो बार प्रेमी प्रेमिका हुए फरार, दोनों पक्षो में दर्ज हुई प्राथमिकी 
Bhabhua/kaimur : बिहार के कैमूर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आया है. जहां प्रेमीका को लेकर फरार प्रेमी ने अपने परिवार वालो से अपहरण का नाटक रच कर डेढ़ लाख की फिरौती मांगी. जिसके बाद कैमूर पुलिस ने जांच कर प्रेमी के अपहरण के नाटक का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. शुक्रवार को कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के महुला परसीया गांव का है. जब प्रेमी पहली बार लड़की को लेकर फरार हुआ था तो प्रेमिका के घर वालों ने लड़के के घर के कई लोगों पर अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. वहीं, घर वालों के दबाव और पुलिस की तफ्तीश बढ़ने पर दोनों प्रेमी युगल घर आ गए थे. एक महीने भी नहीं हुआ था कि प्रेमी एक बार फिर से प्रेमिका को लेकर फरार हो गया. अबकी बार प्रेमी के घर वालों ने प्रेमिका के घर वालों पर अपने बेटे का अपहरण करने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया.
प्रेमी ने खर्चे के लिए अपहरण का नाटक बना कर मांगा डेढ़ लाख 
 प्रेमी प्रेमिका को लेकर गुजरात भाग गया था. वहां पर उसने खर्चे के लिए अपने परिवार वालों से अपने अपहरण का झूठा नाटक रच के डेढ़ लाख की फिरौती मांगी. उसने परिजनो से फोन पर कहा कि जल्द रुपए भेज दो, नहीं तो हमें जान से मार दिया जाएगा. प्रेमी के घर वालो ने जब पुलिस में लड़की के घर वाले पर अपहरण का मामला जब जांच शुरू की तो अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराया और डेढ़ लाख की फिरौती मांगे की जाने की बात पुलिस को बताई. पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई. जांच में पता चला कि प्रेमी प्रेमिका के साथ गुजरात में रह रहा है. उसने घर का खर्च चलाने के लिए अपने परिवार से अपहरण के नाम पर पैसा मांग था. अपहरण का मामला झूठा निकला. 
पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को किया गिरफ्तार, प्रेमी को भेजा जेल
इसके बाद यहां की पुलिस गुजरात गई तो प्रेमी युगल नहीं पकड़ाये. जब प्रशासन ने वैज्ञानिक अनुसंधान से पता लगा कर आरोपी प्रेमी अशोक बिंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसने एक बार फिर से झूठी कहानी गढ़ी और थाने आकर बोला कि अपहरणकर्ता के चंगुल से किसी तरह भाग कर यहां आया हूं. पुलिस ने दोनों प्रेमिका प्रेमी की मेडिकल जांच कराने के बाद प्रेमी को जेल भेज दिया. वहीं, प्रेमिका को उसके परिजनों को हवाले कर दिया. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top