भभुआ/कैमूर। कैमूर सेे इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में भभुआ थाने की पुलिस ने भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव से भारी मात्रा में एक बंद पड़े राइस मिल से छापेमारी कर विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है.
यह शराब यूपी की बताई जा रही है. पुलिस द्वारा मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने बात सामने आ रही है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवपुर गांव में एक बन्द पड़े राइस मिल में एक कंटेनर में भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर रखा गया है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है.

