Photo -google प्रतीकात्मक
भभुआ/कुदरा। कैमूर जिले के कुदरा से शनिवार शाम की बड़ी खबर आ रही है. जहां कुदरा प्रखंड के जहानाबाद पंचायत बीडीसी जितेंद्र पासवान उर्फ पियन के भाई पर एक व्यक्ति द्वारा टांगी से जनलेवा हमला करने का मामला सामने आ रहा है. जिसमें बीडीसी का भाई मनोज पासवान गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है. सूत्रों के मुताबिक,इस हमले का कारण अभी पता नहीं चल पा रहा है. घायल भाई को बीडीसी द्वारा कुदरा में प्राथमिक उपचार कराने के बाद डॉक्टरों द्वारा गम्भीर स्थिति को देखते हुए मोहनियां के रेफर कर दिया गया. घायल बीडीसी का भाई मनोज पासवान जहानाबाद गांव का निवासी बताया जा रहा है. इस संबन्ध में पूछे जाने कुदरा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बीडीसी के भाई पर चाकू से हमले में घायल होने की सूचना मिल रही है. हालांकि किसी के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

