घायल जिंदा को मृत बताने पर परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा, झड़प में 4 घायल

फ़ोटो - सदर अस्पताल में हंगामा कर रहे परिजनों को समझाते एसडीपीओ व अन्य 
Bhabhua/kaimur : शनिवार को कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ स्थित सदर अस्पताल में उस हंगामा हो गया जब एक घायल को इलाज कराने के लिए भभुआ सदर अस्पताल में पहुचने पर डॉक्टर द्वारा घायल इलाज न करते हुए जिंदा को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया. इस हंगामे के दौरान झड़प भी हुई. जिसमें 4 लोग घायल होने की बात सामने आ रही है. सिविल सर्जन ने कहा दुर्घटना में घायल मरीज का अस्पताल पहुँचते ही मौत हो गयी थी. जिसके बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था. सदर अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने पर भभुआ एसडीपीओ और एसडीएम पहुँच गए. जिसके बाद परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और मामले की जाँच में करने की बात कही.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top