फोटो - मोहनियां में एसडीएम व एसडीपीओ तंबाकू उत्पाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए
भभुआ/मोहनियां। कैमूर जिले के मोहनियां से बड़ी खबर है. जहां मोहनिया एसडीएम शिव कुमार रावत और डीएसपी रघुनाथ सिंह ने शनिवार को तंबाकू उत्पादों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। जिसमें गुटका, बीड़ी, सिगरेट भारी मात्रा में कई दुकानों से जब्त किया गया। मोहनिया एसडीएम शिव कुमार रावत ने बताया तंबाकू पदार्थों के खिलाफ आज विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां जिस-जिस मादक पदार्थ के सेवन करने से फैल सकती है। उन सभी पदार्थो को जब्त किया जा रहा है। बेचने वाले एक दर्जन से अधिक दुकानदारों को पर कार्रवाई की जा रही है। जो बेचने के दौरान पकड़े गए हैं उनके खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई किया जाएगा ।

