भभुआ/मोहनियां। बिहार के कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां एक यात्री वाहन सड़क के किनारे में अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है. वही 4 यात्री गम्भीर बताए जा रहे है. प्राप्त जानकारी के अनुसार,घटना आज सुबह साढ़े बजे की बतायी जा रही है. यह घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के घेघिया गांव के पास की है. यात्री वाहन यात्रियों को रोहतास के कोचस से लेेकर बनारस जा रही थी. इसी बीच घेघिया गांव के पास सड़क के किनारे चाट में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस यात्री वाहन में आधा दर्जन लोग सवार थे. इस घटना घायलो को लोगो द्वारा वाहन में निकाल कर इलाज के लिए मोहनियां में ले जाया गया. जहां मोहनियां के निजी क्लिनिक में इलाज हो रहा है. इस घटना में एक महिला की स्थिति गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया.
Breaking : कोचस से बनारस जा रही यात्री वाहन चाट में पलटा, आधा दर्जन घायल, चार गम्भीर, एक महिला रेफर
शनिवार, जुलाई 06, 2019
Tags

