भभुआ में तबरेज को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध मार्च प्रदर्शन, नारेबाजी, कहा - यह मॉबलिंचिंग नहीं पॉलिटिकल मर्डर है

फ़ोटो - भभुआ में विरोध मार्च निकालते हुए 
भभुआ/कैमूर। आज रविवार को भभुआ शहर में
झारखण्ड में मॉबलिंचिंग में मारे गए तबरेज को इंसाफ दिलाने के लिए कौमी एकता मंच के सोनू खान व आमीर अंसारी  के अगुवाई में कौमी एकता मंच व अंजुमन हेमायतुल इस्लाम के बैनर तले शहर के पटेल चौक से लेकर एकता चौक तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया गया। लोगो को संबोधित करते हुए कौमी एकता मंच के प्रमुख जमील खान ने कहा कि भीड़तंत्र के नाम पे मुसलमानो की हो रही हत्या कोई मॉब लीचिंग नहीं है। बल्कि ये पॉल्टिकल मर्डर है। क्योंकि इसके पीछे एक खास विधारधारा एक खास वर्ग और एक खास पार्टी काम कर रही है। जहां एक तरफ पीएम सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास की बात करते हैं। वही दूसरी तरफ उनके पार्टी के नेता कार्यकर्ता,भीड़तंत्र के द्वारा अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार, समर्थन में कहीं जुलूस निकालते हैं तो कहीं माला पहनाते हैं तो कहीं उनके केस का पूरा खर्च उठाते हैं। क्या इस तरह पीएम मोदी अल्पसंख्यकों का विश्वास जितना चाहते हैं। अगर ईमानदारी से उन्हें मुस्लिम औरतों का इतना ही फिक्र है तो जो मुस्लिम औरतें मॉबलिंचिंग में विधवा हो रही उन्हें बचाने के लिए क्यो नहीं सरकार कड़ा कानून लाती है ? क्या देश के 14%मुसलमानो को मार कर इस देश को विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा ?
                  श्री खान ने मांग किया कि सरकार मॉबलींचिंग के बढ़ रहे घटनाओ के समाधान के लिए कोई कड़ा कानून लाए और अखलाख के हत्यारों से लेकर तबरेज अंसारी के हत्यारों तक को फांसी दे और इस तरह की घटना देश में पुनः नहीं होगी। इस तरह अल्पसंख्यक वर्ग को विश्वास दिलाए और पीड़ित परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी और 50 लाख मुआवजा दें। विरोध मार्च में बाबू खान,एजाज अंसारी, आमिश खान,रिजवान खान,मुकेश माही,गौतम कुमार,सैय्यद अशफाक, मो0 सेराज, आनंद कुमार दिनकर,राजा कुरैशी, जीशान अंसारी,मेराज खान,मोहसिन खान,सैफ आलम, दानिश अहमद ,साहिल वकार सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top