भभुआ में बंद राइसमिल से बरामद 11 हज़ार बोतल शराब मामले में राइसमिल मालिक अधिवक्ता गिरफ्तार

फ़ोटो - बरामद शराब के साथ कैमूर एसपी व गिरफ्तार राइसमिल मालिक अधिवक्ता
#कई महीनों से चल रहा था शराब का अवैध कारोबार
#अभी भी शराब कारोबारी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
भभुआ/कैमूर। कैमूर के भभुआ के शिवपुर में बंद पड़े राइसमिल में छापेमारी में बरामद 11 हजार बोतल विदेशी शराब में राइसमिल मालिक अधिवक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार राइसमिल मालिक अखिलेश चौबे, जो पेशे से अधिवक्ता बताया जाता है. वह अधिवक्ता की आड़ में अवैध शराब का कारोबार कर रहा है. ताकि पुलिस को शक न हो सके. 
शुक्रवार को कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में एक बंद राइसमिल से छुपा कर रखे गए 11हज़ार विदेशी शराब की बोतल छापेमारी कर बरामद करने बड़ी सफलता हासिल की थी. बरामद शराब में 150 कार्टन में 7200 बोतल शराब व 20 बोरे में 4 हजार बोतल शराब मिली. यही नहीं फरार राइसमिल मालिक अधिवक्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
फ़ोटो - छापेमारी के दौरान गिरफ्तार युवक से पूछताछ करते कैमूर एसपी

वही शराब कारोबारी अजय सिंह अभी भी फरार है. छापेमारी के दौरान शराब बरामद करते शिवपुर गांव का ही रहने वाला सुधीर चौधरी नामक युवक को भी गिरफ्तार किया गया था. बताया जाता है कि शिवपुर गांव में राइसमिल को लीज पर ले कर शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. यहां उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड निर्मित शराब को ट्रक से लाकर राइसमिल में छुपा कर रखते हुए जिले भर सप्लाई किया जाता था. 
जब पुलिस को सूचना मिली तो अपना तंत्र फैला दिया गया था. जिसके शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली ट्रक से शराब आने के बाद बंद पड़े राइसमिल में पैकिंग किया जा रहा है.इतना सूचना मिलते ही पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर दी. इसकी सूचना मिलते ही दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत बडूरी गांव निवासी अजय सिंह तथा राइसमिल मालिक अधिवक्ता अखिलेश चौबे फरार हो गया था। लेकिन शिवपुर गांव के एक युवक सुधीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ में राइसमिल मालिक व शराब कारोबारी के बारे में पता चला. इसके साथ ही पुलिस गहनता से पूछताछ की.
एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शिवपुर में बंद पड़े राइसमिल से बरामद 11 हजार बोतल शराब मामले में फरार राइसमिल मालिक अखिलेश चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है. जो पेशे से वकील (अधिवक्ता) बताया जाता है. वकीली की आड़ में अवैध काम कर रहा था.जिससे पूूूछताछ की जा रही है. वही फरार शराब कारोबारी को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top