Big Breaking : कंटेनर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गम्भीर घायल

फ़ोटो - घटनास्थल पर लोगो की लगी भीड़
दुर्गावती(मुबारक अली)। कैमूर जिले केे दुर्गावती से इस वक्त  की बड़ी खबर आ रही है. जहां कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा नहर के पास आज सुबह एक कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में एक की मौत मौके पर मौत हो गया। दुसरा गंभीर रूप घायल घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर आसपास के लोगो की काफी संख्या में मौके पर भीड़ जुट गई. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने  स्थानीय पुलिस को दी।

यह भी पढ़े : घायल जिंदा को मृत बताने पर परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा, झड़प में 4 घायल

यह भी पढ़े :- भभुआ में बंद राइसमिल से बरामद 11 हज़ार बोतल शराब मामले में राइसमिल मालिक अधिवक्ता गिरफ्तार


 
 सूचना पाकर पुलिस थोड़े देर बाद मौके पर पहुंच गई. वही ट्रक चालक भागते समय एक वाहन में टकरा गई। जीटी रोड पर ट्रक छोड़ चालक भाग निकला. बाइक में टक्कर मारकर भागते समय कंटेनर आगे एक ट्रक में टकरा गई। चालक अपना जान बचाकर उसमें से भाग निकला। वही बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों के रोरो कर बुरा हाल हो गया है।
फ़ोटो - क्षतिग्रस्त बाइक 
मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा बाजार निवासी बंसी साह के रूप में की गई दूसरा घायल ओमनाथ कश्यप बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार अपने घर से कर्मनाशा बाजार की तरफ जा रहे थे अभी जैसे ही बाइक कर्मनाशा नहर के पास पहुंची एक कंटेनर बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया ।
जिसमें बाइक पर बैठे बंसी साह की मौके पर मौके पर हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती भर्ती कराया।जहां इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु के लिए भेज दिया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top