मामा पर गोली से जानलेवा हमला व मारपीट करने वाला भांजा सहित दो गिरफ्तार

फ़ोटो - google
भभुआ/कैमूर(बंटी जयसवाल)। बेलांव थाना क्षेत्र के कटकरा गांव में बीते 23 जून को  मामूली बात को लेकर मामा पर भांजे द्वारा जनलेवा हमले व मारपीट के मारपीट के मामले में आरोपी भांजा सहित दो लोगों को बेलांव पुलिस ने भभुआ के जय प्रकाश चौक के पास अखलासपुर बाईपास जाने वाली रास्ते से शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार भांजा सोनू तिवारी डंडवास व कटकरा गांव का संतोष चौबे बताया जाता है. इसकी बेलांव थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि 23 जून को कटकरा गांव के तारकेश्वर चौबे पर आपसी विवाद को लेकर उसके भांजे मोहनियां के डंडवास गांव का सोनू तिवारी ने अपने तीन चार साथियों के साथ मामा पर जानलेवा हमला के लिए गोली चलाया था. जिसमें मामा बाल बाल बच गया था. घटना की सूचना पर बेलांव पुलिस के पहुँचने पर आरोपी भांजा सहित तीन चार साथी फरार हो गए थे. पुलिस द्वारा उस समय एक बुलेट बाइक व कार बरामद किया गया था. इस मामले में मामा तारकेश्वर चौबे ने अपने भांजे डंडवास गांव के सोनू तिवारी, डंडवास गांव के रितेश कुमार, विशाल तिवारी,  कटकरा गांव के सन्तोष चौबे पर नामजद व एक अज्ञात कुल पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी.  इस मामले में बेलांव पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर भांजा सोनू व कटकरा गांव के संतोष चौबे पर भभुआ के जय प्रकाश चौक के पास गिरफ्तार कर लिया गया. वही नामजद दो और कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top