मजदूरों ने मांगो को लेकर काम ठप कर बैठे हड़ताल पर, कहा ज्यादा काम और पैसा भी कम कहा का ...

फ़ोटो - हड़ताल पर बैठे मजदूर 
दुर्गावती(मुबारक अली)कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र चिपली गांव स्थित सुरभि फ्लावर मिल के श्रमिकों ने शुक्रवार को  विभिन्न मांगों को लेकर काम ठप कर कंपनी के गेट पर हड़ताल पर बैठ गए.कंपनी के श्रमिकों ने बताया कि 12 घंटे ड्यूटी करने पर मात्र 260 रूपया प्रतिदिन के हिसाब से तनख्वाह दिया जाता है.जबकि 8 घंटे ड्यूटी करने पर 300 रूये श्रमिकों को मिलना चाहिए. इसी तरह चक्की मिस्त्री को 12 घंटे का  8500 रूपया तनख्वाह दिया जाता है. जबकि 15000 रूपया 8 घंटे का मिलना चाहिए. श्रमिकों ने बताया कि कंपनी मे सादे पन्ने पर हाजिरी बनाई जाती है.आज तक कंपनी द्वारा कार्ड जारी नही किया गया है.और एक दिन नही आने पर तीन दिन की हाजिरी काट दी जाती है.श्रमिकों को  हफ्ते में एक दिन का भी छुट्टी नहीं मिलती है. कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी हङताल जारी रहेगा.इस दौरान राम अवतार कनौजिया,राजकुमार पासवान, रंगीला खरवार,बालकरण,मुस्लिम,झकरी, प्रमोद, अनील ,पप्पू आदि उपस्थित थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top