#कैमूर में 303 किमी बनायी गयी मानव श्रृंखला
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूूूर के भभुआ शहर में 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली अभियान, बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन और शराबबंदी के सर्मथन में बनने वाली मानव श्रृंखला में कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी व एसपी दिलनवाज अहमद ने भी लोगों के साथ भाग लेकर जागरूकता का संदेश दिया। श्रृंखला के तहत बच्चों और महिलाओं ने कतारबद्ध होकर 'जल जीवन हरियाली हो, जीवन में खुशहाली हो' नारे के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए लोगों को जागरुकता का संदेश दिया.श्रृंखला के निर्माण में महिलाओं,पुरुषो,छात्र छात्राओं, बच्चों व नौजवान, युवाओ,युवतियों ने सहभागिता दी. श्रृंखला में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका, जीविका दीदीयों की भागीदारी रही.
यह भी पढ़े : भगवानपुर में मानव श्रृंखला में छात्र छात्राओं व लोगों ने हाथ में हाथ थामे लिया हिस्सा#जल जीवन हरियाली तभी जीवन मे खुशहाली होगी लगाए गए नारे
वहीं, जिला का भाजपा,जदयू व अन्य पार्टियों के नेताओ,कार्यकर्ताओ के साथ सभी विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लेने के साथ ड्यूटी में तैनात दिखे।कैमूर में 303 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। वही एनएच दो पर कर्मनाशा यूपी बार्डर से खुरमाबाद तक मानव श्रृंखला में लोगों ने अपनी सहभागिता देकर योगदान दिया.मानव श्रृंखला निर्माण में प्रखंड के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों ने काफी सहयोग किया. वही सुरक्षा को काफी पुलिस पदाधिकारियों व चौकीदारों की तैनात की गई थी। मेडिकल टीम भी मानव श्रृंखला के दौरान सड़क पर जगह जगह नजर आया। भभुआ शहर में मानव श्रृंखला के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह, जिप अध्यक्ष विश्वंभर यादव सहित कई पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मानव श्रृंखला को देखते रहे लेकिन नहीं लिया भाग
भभुआ शहर सहित जिले 303 किमी में जल जीवन हरियाली अभियान,बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन और शराबबंदी के सर्मथन में बनने वाली मानव श्रृंखला में लोगों को भाग लेते हुए देखते रहे। लेकिन लोगों ने मानव श्रृंखला में हिस्सा लेना मुनासिब नहीं समझा। कुछ तो मानव श्रृंखला में भाग लेकर सिर्फ सेल्फी व फ़ोटो खिंचाते हुए नजर आए। ताकि सोशल मीडिया पर अपनी छवि चमकाया जा सकें।


