भगवानपुर/कैमूर। भगवानपुर प्रखंड में 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली अभियान, बाल विवाह उन्मूलन, दहेज मुक्ति और शराबबंदी के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवाहन पर 26 किलोमीटर बनाए गए मानव श्रृंखला में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मानव श्रृंखला में बच्चे बुड्ढे नौजवान महिला पुरुष युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। वही सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने
अपने हाथों में पोस्टर बैनर लिए हुए जल जीवन हरियाली तभी जीवन मे खुशहाली होगी सहित कई प्रकार के नारे लगाए गए।मानव श्रृंखला में हाथ में हाथ थामे सड़क के किनारे खड़े होकर अपनी सहभागिता दी।
भगवानपुर में मानव श्रृंखला 3 रूटों में बनाई गई थी और इस दौरान मानव श्रृंखला का सभी विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी जिन्हें प्रतिनियुक्त किया गया था।वे नजर बनाए हुए थे खुद बीडीओ भी मानव श्रृंखला की घूम घूम कर जायजा ले रहे थे। मानव श्रृंखला के दौरान हर 1 किलोमीटर पर चौकीदार 5 किलोमीटर पर पुलिस पदाधिकारी तैनात देखे गए। मेडिकल टीम, एंबुलेंस गस्त करते रहे।
कई सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के लोग मानव श्रृंखला में भाग लेकर सफल बनाएं मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए बीडीओ मयंक कुमार सिंह, सीओ विनोद कुमार सिंह, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेन्द्र नरायण सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन आदि तमाम पदाधिकारी सफल बनाने के लिए दौड़ लगाते रहे। मानव श्रृंखला के दौरान पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी। वही प्रखंड मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया था। जहां पर 5 कार्यपालक सहायको को लगाया गया था।
बोले बीडीओ
बीडीओ मयंक कुमार सिंह ने भगवानपुर में मानव श्रृंखला को पूर्णतः सफल बताया।उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला में सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नियोजित शिक्षकों का बहिष्कार रहा लेकिन इस पर कोई असर नहीं पड़ा। मानव श्रृंखला में छोटे बच्चों ने भी भाग लेने के सवाल पर कहा कि बच्चें उत्साह में भाग ले लिया था जिसे सड़कों के किनारे लगाया गया था।