भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। 19 जनवरी को जनवरी को जल जीवन हरियाली,बाल विवाह उन्मूलन दहेजमुक्ति एवं शराबबंदी के समर्थन में बननेे वाली मानव श्रृंखला के पहले जनभागीदारी व लोगोंं की जागरूकता के लिए भभुआ में
कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी और एसपी दिलनवाज के नेतृत्व ने शनिवार की शाम को मोबाईल फ्लैश मार्च निकाली गई। जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारियों
कर्मियों,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी व लोगों ने भाग लिया।
यह भी पढ़े : कैमूर में कल 303 किमी में बनेगा विशाल मानव श्रृंखला,8 लाख लोग लेंगे हिस्सा,सभी तैयारियां पूरी #एनएच दो पर उतरी लेन में बनेगा मानव श्रृंखला,दक्षिणी लेन में होगा परिचालन
यह मार्च जिला समाहरणालय से जय प्रकाश चौक तक निकाला गया। जो जिला समाहरणालय से एकता चौक होते हुए कचहरी पथ से होकर जय प्रकाश चौक तक पहुँचे। कैमूर डीएम ने बताया कि कल 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।यह भी पढ़े : कैमूर :बुर्का पहन कर भाभी पर देवर ने ही फेंका था तेजाब, हुआ गिरफ्तार
यह मानव श्रृंखला जल जीवन हरियाली,बाल विवाह उन्मूलन दहेज मुक्ति एवं शराबबंदी के समर्थन में बनाई जा रही है।जिसमेें सभी लोग साढ़े 11 बजे से 12 केे बजे के बीच हाथों में हाथ एक दूसरे का पकड़ का खड़ा होना है। इसके साथ ही डीएम ने जिलेवासियों से अपील किया की आप अपने घरों से निकल कर मुख्य सड़क पर मानव श्रृंखला में जरूर भाग ले और इस मुहिम को सफल बनाए।
भगवानपुर में भी निकाली गई मोबाइल फ्लैश मार्च
भगवानपुर प्रखंड में भी मानव श्रृंखला में लोगों की भागीदारी के लिए मोबाइल फ्लैश मार्च निकाली गई। जिसमें भगवानपुर प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया। 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली अभियान बाल विवाह उन्मूलन दहेज मुक्ति एवं शराबबंदी के समर्थन में बनने वाले मानव श्रृंखला के पहले शनिवार की शाम 6 बजे भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय से बीडीओ में मयंक कुमार सिंह के नेतृत्व में मोबाइल फ्लैश मार्च निकाला गया।
जो भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय से चल कर भगवानपुर बाजार मुंडेश्वरी गेट चौक के पास तक पहुंचा। इस दौरान प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। मोबाइल फ्लैश लाइट मार्च के दौरान कर्मी अपने हाथों में मानव श्रृंखला की जागरूकता का बैनर लिए हुए थे। इससे साथ ही कर्मियों द्वारा मानव श्रृंखला में भागीदारी के लिए एवं जागरूकता के लिए कई प्रकार के नारे भी लगाए गए।
बीडीओ ने बताया कि पहले मशाल जुलूस निकाला जाता था। जिससे पर्यावरण को क्षति होती थी। पर्यावरण के लिए मोबाइल फ्लैश मार्च निकाली गई। ताकि किसी भी धुंआ या आग लगने की संभावना नहीं रहती है और मोबाईल सभी के पास होता है। इस दौरान सीओ विनोद कुमार सिंह, सीडीपीओ अंजू कुमारी, बीएओ राजेश चौधरी सहित सभी विभागों को पदाधिकारी व कर्मियों ने भाग लिया।