कैमूर में कल 303 किमी में बनेगा विशाल मानव श्रृंखला,8 लाख लोग लेंगे हिस्सा,सभी तैयारियां पूरी

भभुआ/कैमूर। कैमूर में कल यानी 19 जनवरी, रविवार को 303 किमी में विशाल मानव श्रृंखला बनेगा।जिसके लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। यह मानव श्रृंखला जल-जीवन-हरियाली अभियान, दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन और शराबबंदी के समर्थन में सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर बनेगा। कैमूर में 303 किमी में मानव श्रृंखला बनाया जाएगा जिसमें 8 लाख लोगों के भाग लेंगे की संभावन जताई गई है।जिसको लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसपी दिलनवाज अहमद ने संयुक्त प्रेसवार्ता की गयी. जिसमें डीएम ने बताया कि 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली अभियान, दहेजमुक्ति बाल विवाह उन्मूलन व शराबबंदी के समर्थन में बनने वाली मानव श्रृंखला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. जिले में 5 मुख्य मार्गो में 303 किमी लंबी श्रृंखला बनाई जाएगी. जिसमें 8 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है.

यह भी पढ़े : कर्मनाशा नदी पुल के दक्षिणी लेन डायवर्सन मार्ग से भी वाहनों का परिचालन हुआ शुरू,अब जाम की समस्या होती खत्म

मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ रहेगी तैनात 
डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मानव श्रृंखला के दौरान सभी प्रखंडो में मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगी। अगर किसी का मानव श्रृंखला के दौरान तबीयत खराब हो जाता है तो एबुलेंस में तैनात डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जायेगा साथ ही एंबुलेंस से अस्पताल तक भी पहुँचाया जा सकेगा।19 जनवरी को सभी हॉस्पिटल के डॉक्टरों को सुबह 8 बजे से ही अलर्ट मोड पर रखा गया है. साथ ही प्रत्येक किलोमीटर पर मेडिकल किट के साथ आशा को तैनात किया गया है. जबकि प्रत्येक 5 से 10 किमी के बीच एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है. ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कैमूर जिला महासचिव बने शिवानंद उर्फ रिशु सिंह ,मानव श्रृंखला का करेंगे बहिष्कार

एनएच दो पर उतरी लेन में बनेगा मानव श्रृंखला,दक्षिणी लेन में होगा परिचालन
डीएम ने बताया कि मानव श्रृंखला के दौरान एनएच-2 
 पर उत्तरी लेन में गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। क्योंकि उतरी लेन में मानव श्रृंखला बनेगा। यह मानव श्रृंखला कर्मनाशा बॉर्डर से लेकर खुरमाबाद रोहतास जिले के बॉर्डर तक बनेगा। दक्षिणी लेन पर गाड़ियों का आवागमन चालू रहेगा। बिहार से यूपी की तरफ आने-जाने वाली गाड़ियों का आवागमन दक्षिणी लेन से जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : कैमूर :बुर्का पहन कर भाभी पर देवर ने ही फेंका था तेजाब, हुआ गिरफ्तार

मानव श्रृंखला के दौरान हथियार लाने पर रहेगी पाबंद
डीएम ने प्रेसवार्ता के दौरान ने मानव श्रृंखला के दौरान हथियार लाने पूर्ण पाबंदी लगाई गई है. जिनके पास लाइसेंस हथियार है वह अपना हथियार घर पर रख कर मानव श्रृंखला में भाग लेंगे। सिर्फ सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस पदाधिकारी ही हथियार साथ रहेंगे।
सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारी की होगी तैनाती
एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि मानव श्रृंखला के दौरान पुलिस पदाधिकारी सादे लिबास में तैनात रहेंगे और हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक 1 किमी पर एक होमगार्ड या चौकीदार और प्रत्येक 5 किलोमीटर पर गार्ड के साथ पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। जो बाइक से सुरक्षा का जायजा लेते रहेंगे। एसपी ने बताया कि 84 स्टेक्टिक पॉइंट 27 जोन और 13 सुपर जोन बनाये गए हैं. जिला स्तर और प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.303 किमी की मानव श्रृंखला में 108 जगहों पर पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.

यह भी पढ़े : कैमूर :शराब के नशे में हथियार लहराते हुए वीडीयो वायरल मामले में दो अपराधी हुए गिरफ्तार, हथियार के बल पर मांगते थे रंगदारी

प्रत्येक वार्ड में 100 मीटर में बनाये मानव श्रृंखला
डीएम ने बताया कि जिले के सभी 11 प्रखंडों के
 सड़को पर तो मानव श्रृंखला बनेगा। साथ ही जिस गांव के सड़को वाले रूट में मानव श्रृंखला नहीं बन रहा है वहां उड़ वार्ड में लोग 100 मीटर में मानव श्रृंखला बनाकर उसमें भाग लें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top