कर्मनाशा नदी पुल के दक्षिणी लेन डायवर्सन मार्ग से भी वाहनों का परिचालन हुआ शुरू,अब जाम की समस्या होती खत्म

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)।यूपी बिहार बॉर्डर नौबतपुर के पास कर्मनाशा नदी पर बना पुल 28 दिसंबर को क्षतिग्रस्त होने पर  इक्कीसवें दिन शुक्रवार की सुबह से पुल के दक्षिणी लेन के डायवर्सन रूट से वाहनों का परिचालन एनएचआई द्वारा शुरू करा दिया गया और पुल के उत्तरी लेन के डायवर्सन रूट का भी काली करण का  कार्य तीव्र गति से जारी कर दिया गया है. हालांकि पुल के उत्तरी डायवर्शन  रोड का कालीकरण किए जाने से फिलहाल उस पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है .

यह भी पढ़े : कैमूर में कल 303 किमी में बनेगा विशाल मानव श्रृंखला,8 लाख लोग लेंगे हिस्सा,सभी तैयारियां पूरी #एनएच दो पर उतरी लेन में बनेगा मानव श्रृंखला,दक्षिणी लेन में होगा परिचालन

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कैमूर जिला महासचिव बने शिवानंद उर्फ रिशु सिंह ,मानव श्रृंखला का करेंगे बहिष्कार


केवल दक्षिणी लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है. शुक्रवार की सुबह पुल के दक्षिणी डायवर्सन रूट से बिहार से यूपी जाने वाले वाहनों का परिचालन शुरू किया गया.दरअसल 28 दिसंबर को कर्मनाशा नदी पर नौबतपुर के पास 10 वर्षों पूर्व निर्मित  ब्रिज का पिलर टूट गया था.

यह भी पढ़े : कैमूर :शराब के नशे में हथियार लहराते हुए वीडीयो वायरल मामले में दो अपराधी हुए गिरफ्तार, हथियार के बल पर मांगते थे रंगदारी

जिसके कारण प्रशासन द्वारा पुल से वाहनों का आवागमन पर रोक लगा दिया गया और छोटे वाहनों को नौबतपुर स्थित पुराने पुल से भेजा जा रहा था. हालांकि 12 दिसंबर की शाम से उत्तरी डायवर्शन रूट से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया. लेकिन बारी बारी से वाहनों का आवागमन होने से एनएच 2 पर जाम लग जा रहा था .

यह भी पढ़े : कैमूर :बुर्का पहन कर भाभी पर देवर ने ही फेंका था तेजाब, हुआ गिरफ्तार

जिसे देखते हुए एनएचआई अधिकारियों ने पुल के दक्षिणी डायवर्सन रोड से भी शुक्रवार से वाहनों का  परिचालन शुरू करा दिया गया है. एनएचआई के मैनेजर नागेश सिंह ने बताया कि दक्षिणी लेन का डायवर्सन रोड वाहनों का आवागमन शुक्रवार की सुबह से शुरू कर दिया गया है.तथा उत्तरी लेन के डायवर्शन रूट का कालीकरण करने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top