राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कैमूर जिला महासचिव बने शिवानंद उर्फ रिशु सिंह ,मानव श्रृंखला का करेंगे बहिष्कार

#19 जनवरी को सीएम द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती नहीं मनाने को लेकर जताई गई नाराजगी और मानव श्रृंखला का किया बहिष्कार
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। शुक्रवार को रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का बैठक हुई। जिसमें जिले के कई पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में राजपूत करणी सेना के विस्तार एवं मजबूती पर चर्चा किया गया। इसके साथ ही कैमूर जिले में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का विस्तार भी किया गया। इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से कैमूर जिला महासचिव के पद पर शिवानंद सिंह उर्फ रिशु सिंह को मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़े : कैमूर :बुर्का पहन कर भाभी पर देवर ने ही फेंका था तेजाब, हुआ गिरफ्तार

इसके साथ ही मोहनिया विधानसभा अध्यक्ष हिमांशु कुमार को बनाया गया। साथी ही 19 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महाराणा प्रताप का पुण्यतिथि नहीं मनाने को लेकर निंदा भी की गई और कहा गया कि 19 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि नहीं मनाते हुए मानव श्रृंखला बनाया जा रहा है और मुख्यमंत्री द्वारा 20 जनवरी को जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। यह काफी अपमानजनक बात है।जयंती नहीं मनाने को लेकर राजपूत करणी सेना द्वारा मानव श्रृंखला का बहिष्कार किया जाता है।

यह भी पढ़े : कैमूर :शराब के नशे में हथियार लहराते हुए वीडीयो वायरल मामले में दो अपराधी हुए गिरफ्तार, हथियार के बल पर मांगते थे रंगदारी

बैठक के दौरान मनोनीत जिला महासचिव को मनोनीत पत्र देखकर एवं माला पहनाकर बधाइयां भी कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता राजपूत करणी सेना के संगठन प्रभारी दीपक सिंह द्वारा की गई। इस दौरान मौके पर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, पिंटू सिंह, अमृत आनंद उर्फ सन्नी सिंह, गुड्डू सिंह, लक्ष्मण सिंह, गोलू सिंह, धनजी सिंह, दुखी, रविंद्र सिंह, प्रह्लाद सहित दर्जनों राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला महासचिव मनोनीत होने के बाद रिशु सिंह ने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कराने की बात कही। जिस पर धर्मेंद्र सिंह,सत्येंद्र सिंह और पिंटू सिंह द्वारा आर्थिक सहयोग करने की आश्वासन दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top